विज्ञापन

कौन हैं पामेला सेरेना? लॉकअप 2 को लेकर हो रही है जिनकी चर्चा, मिस यूनिवर्स दुबई का जीत चुकी हैं ताज

लॉकअप 2 कंटेस्टेंट पामेला सेरेना इन दिनों काफी चर्चा में हैं. शो की कास्ट में कई शानदार लोग शामिल हैं, लेकिन एक नाम की चर्चा हर जगह हो रही है, वह हैपामेला सेरेना.

कौन हैं पामेला सेरेना? लॉकअप 2 को लेकर हो रही है जिनकी चर्चा, मिस यूनिवर्स दुबई का जीत चुकी हैं ताज
कौन हैं पामेला सेरेना?
नई दिल्ली:

लॉकअप 2 कंटेस्टेंट पामेला सेरेना इन दिनों काफी चर्चा में हैं. शो की कास्ट में कई शानदार लोग शामिल हैं, लेकिन एक नाम की चर्चा हर जगह हो रही है, वह हैपामेला सेरेना. अपनी खूबसूरती और अंदाज को लेकर वह शो में छाई हुई हैं. हर कोई जानने को उत्सुक है कि आखिर यह ब्यूटी क्वीन है कौन...

Latest and Breaking News on NDTV

कौन हैं पामेला 

भारतीय मूल की पामेला सेरेना रुल का जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ. पिछले एक दशक में उन्होंने UAE में अपनी एक बड़ी पहचान बनाई है. दुबई में रहने वाली पामेला पेजेंट्री, महिला सशक्तिकरण और शहर की अल्ट्रा-ग्लैमरस सोशल लाइफ में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. पामेला ने इंटरनेशनल पेजेंट स्टेज पर UAE का प्रतिनिधित्व किया है और उनके नाम कई शानदार खिताब हैं, जिनमें 'मिसेज यूनिवर्स दुबई 2021' और 'मिसेज UAE वर्ल्ड 2022' शामिल हैं. पेजेंट में सफलता के अलावा, उन्हें कम्युनिटी-फोकस्ड पहलों और पब्लिक अपीयरेंस के जरिए महिलाओं की लीडरशिप और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए भी पहचाना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- 'किसने छूने का हक दिया?', फैंस से मिलने के लिए रुकीं जैकलीन फर्नांडिस तो बॉडीगार्ड ने की ऐसी हरकत, देख कर भड़के लोग

ग्लैमर के साथ-साथ वह जबरदस्त समझदारी के लिए भी जानी जाती हैं. पामेला ने साइकोलॉजी में पढ़ाई की है, उन्होंने कहा, इसी ने उनके आत्मविश्वास, पर्सनल ग्रोथ और सशक्तिकरण के नजरिए को आकार दिया है.पिछले कुछ सालों में उन्हें लीडरशिप और पब्लिक इन्फ़्लुएंस से जुड़े कई अवॉर्ड मिले हैं, जिनमें दुबई में महिला सशक्तिकरण प्लेटफ़ॉर्म और डेवलपमेंट फ़ोरम से जुड़ी पहचान भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- फराह खान का खुलासा, 'ओम शांति ओम' के लिए दीपिका पादुकोण को ऐसे किया ट्रेंड, 'बैठकर शाहरुख खान का काम देखो'

क्राउन और सम्मानों के अलावा, पामेला का लाइफस्टाइल भी उनके ब्रांड का एक अहम हिस्सा है. वेलनेस रूटीन से लेकर फिटनेस ट्रेनिंग तक, वह अनुशासन, संतुलन और अपनी सेल्फ़-केयर पर पूरा ध्यान देती हैं. उन्होंने पहले बताया है कि उनके रूटीन में हाइड्रेशन, हेल्दी खाना, स्ट्रेचिंग, योग और पर्सनल ट्रेनर के साथ रेगुलर वर्कआउट शामिल हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lock Upp 2 Contestant, Lock Upp 2 Contestant List, Lock Upp 2 Release Date, Lock Upp 2 Season 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com