विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2019

Viral Video: 'बिग बॉस 13' में आया नया तूफान, रश्मि ने बहाए आंसू तो शहनाज पर भड़के पारस

Viral Video: 'बिग बॉस 13' का एक प्रोमो भी रिलीज हुआ है. इस प्रोमो में जहां एक तरफ पारस और आरती सिंह की दोस्ती टूटती नजर आ रही है तो वहीं पारस भी शहनाज गिल पर भड़के नजर आ रहे हैं.

Viral Video: 'बिग बॉस 13' में आया नया तूफान, रश्मि ने बहाए आंसू तो शहनाज पर भड़के पारस
Bigg Boss: 'बिग बॉस 13' में आया नया तूफान
  • 'बिग बॉस 13' में आया नया तूफान
  • रश्मि देसाई ने घर के तनाव के कारण बहाए आंसू
  • पारस ने शहनाज गिल पर उतारा गुस्सा
नई दिल्ली:

Bigg Boss 13: 'बिग बॉस 13' का धमाकेदार शो रोजाना अपने साथ ढेर सारा मनोरंजन लेकर आता है. इस बार 'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई, शहनाज गिल, दलजीत कौर और कोएना मित्रा नॉमिनेट हुए हैं. इसके अलावा इन दिनों शो में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और आरती सिंह (Arti Singh) खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में 'बिग बॉस 13' का एक प्रोमो भी रिलीज हुआ है. इस प्रोमो में जहां एक तरफ पारस और आरती सिंह की दोस्ती टूटती नजर आ रही है तो वहीं पारस भी शहनाज गिल पर भड़के नजर आ रहे हैं. 'बिग बॉस 13' का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी एक साथ आए नजर, अजय देवगन बोले- माझी बिल्कुल सटकली नाहीं...

प्रोमो में नजर आता है कि आरती सिंह (Arti Singh) और पारस (Paras Chhabra) के बीच शहनाज गिल (Shehnaz Gill) को लेकर अनबन हो जाती है. वीडियो में आरती बताती हैं कि वह पारस और शहनाज गिल के बीच सब ठीक करने के लिए दोनों की मैसेंजर बनी हुई हैं, जिस पर पारस कहते हैं कि मुझे नहीं करना कुछ ठीक. दोनों की बातें यहीं खत्म नहीं हुईं. इसके अलावा वीडियो में दिखाया गया कि लड़कों के रिजल्ट के समय आरती सिंह और शहनाज गिल उन्हें ब्लैक रिंग देती हैं. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस Kiara Advani का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, अभिनेत्री ने फैन्स से की अपील

इस वीडियो के अलावा 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss) का एक और प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई फूट-फूट कर रोती नजर आती हैं. दरअसल, बिग बॉस 13 में दो दिन पहले रोटी बनाने को लेकर सिद्धार्थ और रश्मि में झगड़ा हो गया था. इसके अलावा घर में उनके साथ दूसरों के बढ़ते तनाव से भी रश्मि काफी परेशान नजर आ रही हैं. इससे इतर इस हफ्ते चारों नॉमिनेट सदस्यों में से दलजीत कौर घर से बाहर हो सकती हैं. हालांकि, ये खबर कितनी सच है, इसका अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 13, Bigg Boss 13 Video, Bigg Boss Viral Video, Arti Singh Mess Up With Paras Chhabra, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com