विज्ञापन
This Article is From May 11, 2022

उत्तर प्रदेश के इस पहलवान ने WWE में फिर बरपाया कहर, रिंग में यहां-वहां चित्त नजर आए रेस्लर

125 किलो के रिंकू सिंह ने 4 अप्रैल को WWE के रिंग में वीर महान के नाम से कदम रखा. वीर महान लगातार अपने विरोधियों को धूल चटा रहे हैं. उनका एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

उत्तर प्रदेश के इस पहलवान ने WWE में फिर बरपाया कहर, रिंग में यहां-वहां चित्त नजर आए रेस्लर
वीर महान ने WWE में मचाया हाहाकार
नई दिल्ली:

डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में ग्रेट खली के बाद आजकल एक और भारतीय के नाम ने खूब धूम मचा रखी है. यह नाम है उत्तर प्रदेश के पहलवान रिंकू सिंह यानी वीर महान का, जो अपने पहले ही मुकाबले के बाद दुनिया भर में छा गए. 125 किलो के रिंकू सिंह ने 4 अप्रैल को डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में वीर महान के नाम से कदम रखा. वीर महान लगातार अपने विरोधियों को धूल चटा रहे हैं. उनका एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने विरोधियों के छक्के छुड़ाते दिख रहे हैं. रिंग में यहां-वहां दूसरे पहलान चित्त नजर आ रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए एक वीडियो में रिंकू सिंह यानी वीर महान विरोधियों को मार-मार कर धूल चटाते दिख रहे हैं. वीडियो में जो सबका ध्यान खींच रहा है वह है उनका लुक और स्टाइल. लंबी सी दाढ़ी, माथे पर त्रिपुंड और लंबे बाल उन्हें अन्य रेसलर से अलग बनाते हैं. रिंकू ने सीने पर बड़े अक्षर में मां लिखवा रखा है तो बाजू पर लिखा राम का नाम सभी का ध्यान खींचता है. भगवा गमछा और काली धोती पहने रिंकू सिंह डब्यूडब्यूई के रिंग में अपने देश की पहचान को लेकर उतरते हैं. उन्हें देख ही साफ समझ आता है कि वह भगवान शिव के बड़े भक्त हैं  वीडियो में उन्हें सभी खिलाड़ियों को पटखनी देते देखा जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के भदोही के ज्ञानपुर तहसील के होलपुर गांव के निवासी 33 वर्षीय रिंकू सिंह के पिता ट्रक चलाकर परिवार को पालते हैं. सभी चार भाइयों में सबसे छोटे रिंकू का बचपन एक कमरे के घर में गुजरा है. बचपन में रिंकू भाला फेंक (जैवेलिन थ्रोअर) और क्रिकेट खेलते थे. रिंकू ट्रेनिंग के लिए गुरु गोविंद सिंह स्पोट्र्स कालेज, लखनऊ चले गए.

ये VIDEO भी देखें : रणवीर सिंह ने खुद बताई कलरफुल आउटफिट की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Veer Mahan WWE, Rinku Singh WWE, WWE RAW, WWE, WWE Viral Video, Veer Mahaan Wwe Fight, Veer Mahaan Wwe Height, Veer Mahaan Wwe Instagram, Veer Wwe, Wwe Indian Wrestler Name List, Indian Wrestler In Wwe Female, Indian Wrestler In Wwe 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com