विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2022

फैंस की भीड़ ने बिगाड़ी उर्फी जावेद की तबीयत, एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल, देखकर लोग बोले- 'आप रो क्यों रही हैं'

बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट और टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह अक्सर मुंबई सड़कों पर स्पॉट होती रहती हैं. जहां वह पैपराजी के कैमरे के सामने पोज देती रहती हैं. उर्फी जावेद की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है.

फैंस की भीड़ ने बिगाड़ी उर्फी जावेद की तबीयत, एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल, देखकर लोग बोले- 'आप रो क्यों रही हैं'
उर्फी जावेद
नई दिल्ली:

बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट और टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह अक्सर मुंबई सड़कों पर स्पॉट होती रहती हैं. जहां वह पैपराजी के कैमरे के सामने पोज देती रहती हैं. उर्फी जावेद की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. यही वजह है वह जब भी अपने घर से निकलती हैं तो फैंस की भीड़ उन्हें घेर लेती है. बहुत से फैंस उर्फी जावेद के साथ अपनी तस्वीरें भी क्लिक करवाती रहती हैं. अभिनेत्री भी अपने फैंस का पूरा सम्मान करते हुए उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाती हैं. 

इस बीच उर्फी जावेद की फैंस की वजह से तबीयत खराब हो गई है. फैंस की भीड़ की वजह से उन्हें डिहाइड्रेशन की परेशानी हो गई है. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो उर्फी जावेद को डिहाइड्रेशन से परेशान होती दिखाई दे रही है. वीडियो में वह येल्लो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं. वहीं फैंस की भीड़ उन्हें घेरे हुए है. 

फैंस की भीड़ की वजह से उर्फी जावेद को डिहाइड्रेशन की परेशानी हुई है. वीडियो में वह काफी घबराई दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'आप रो क्यों रही हैं.' दूसरे फैन ने लिखा, 'जल का सेवन कीजिए.' इनके अलावा और भी कई फैंस ने कमेंट कर उर्फी जावेद के लिए अपनी चिंता जाहिर की है. 

मुंबई: सनी लियोनी एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, क्लिक कराई फोटोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urfi Javed, Uorfi Javed, Urfi Javed Dress, Urfi Javed Fashion, Urfi Javed Fashion Sense, Urfi Javed Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com