विज्ञापन

Anupama Spoiler : अनुपमा के घर में किसकी होगी मौत? कौन बनेगी मां, जानें क्यों खुशियों के बीच पसरेगा मातम

शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड को देखने के लिए दर्शकों के अपने दिलों को थामने की जरुरत है, क्योंकि शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है.

Anupama Spoiler : अनुपमा के घर में किसकी होगी मौत? कौन बनेगी मां, जानें क्यों खुशियों के बीच पसरेगा मातम
अनुपमा के घर में किसकी होगी मौत?
नई दिल्ली:

टीवी के पॉपुलर फैमिली ड्रामा शो अनुपमा में खूब उथल-पुथल चल रही है. अब अनुपमा अपने अगले कदम में अर्जुन और टीना को सबक सिखाने निकली है. अभी तक अनुपमा में दर्शकों ने देखा अनुपमा अमीर बनकर टीना के घर में एंट्री करती है और अर्जुन-टीना को सपने दिखाती है और यकीन दिलाती है कि वह अपनी सारी जमीन-जायदाद उनके नाम करने आई है. अनुपमा की इस चाल में उसके बापूजी भी मदद करते हैं. ऐसे में अर्जुन-टीना इस जाल में फंस जाते हैं. अनुपमा अपना खेल दिखाना शुरू कर देती है. यह सब हो ही रहा था कि टीना और अर्जुन की जिंदगी में एक और संकट खड़ा होने वाला है.

अनुपमा करेगी टीना का पर्दाफाश?
अनुपमा आने वाले एपिसोड में टीना से उसकी सास के गहनों को बारे में पूछताछ करेगी और फिर डर की वजह से टीना सभी गहनों को अनुपमा को सौंपने वाली है.

अनुपमा की खुलेगी पोल?
इसी बीच टीना को भी अनुपमा का पूरा राज पता चल जाएगा कि वह ना तो अमीर हैं और ना ही दुबई से आई है. इस सच के सामने आने के बाद टीना का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आएगा.

अनुपमा लेगी बदला..?
अब इतना होने के बाद अनुपमा भी चुप बैठने वाली नहीं हैं. वह एक बार फिर टीना को सबक सिखाती नजर आएंगी. अनुपमा अपने अगले टारगेट में वह टीना को जमकर जलील करेगी. इतना ही नहीं अनुपमा का गुस्सा इतना हाई होगा कि वह अर्जुन और टीना को लात भी मारने वाली हैं.

कौन सजाएगी शादी के सपने?
इस पूरे ड्रामे के बीच पाखी अपनी शादी के ख्वाब सजाती दिखने वाली हैं. पाखी तोषु के सामने दावा करेगी कि वह शादी में पुश्तैनी गहने पहनने वाली हैं.

किसकी होगी अनुपमा के घर में मौत?
सीरियल बहुत भयानक मोड़ लेने वाला है. कहा जा रहा है कि अपकमिंग एपिसोड में प्रेम और अंश घर से गायब होंगे और दूसरी तरफ पराग को पता चलेगा कि घर में चोरी हुई है. अब घर में किसकी मौत होगी, यह आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

कौन बनेगी मां..?

अनुपमा में एक तरफ मौत अपना तांडव दिखाने वाली है, तो वहीं दूसरी ओर प्रार्थना इन सब ड्रामे के बीच एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं. प्रार्थना बहुत जल्द एक बेटे को जन्म देगी. ऐसे में अनुपमा के घर में मातम के साथ-साथ खुशियां भी दस्तक देने वाली हैं. इन सबके बीच एक बार फिर अनुपमा खुद को कोसती नजर आएंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com