विज्ञापन

Anupama Spoiler: प्रार्थना ने दिया बेटी को जन्म, लेकिन जन्मदिन की खुशी के बीच आने वाला है खतरनाक मोड़, बदल जाएगा पूरा माहौल

खबर मिलती है कि प्रार्थना ने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है. इस खबर से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाती है. ये मौका इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि प्रार्थना की बेटी का जन्म अनुपमा के बर्थडे के दिन ही हुआ है.

Anupama Spoiler: प्रार्थना ने दिया बेटी को जन्म, लेकिन जन्मदिन की खुशी के बीच आने वाला है खतरनाक मोड़, बदल जाएगा पूरा माहौल
Anupama Spoiler: प्रार्थना ने दिया बेटी को जन्म
नई दिल्ली:

अनुपमा के आज के एपिसोड में एक खुशखबरी आने वाली है. एपिसोड की शुरुआत अनुपमा के जन्मदिन के सेलिब्रेशन से होती है. सभी करीबी अनुपमा को बर्थडे विश करते हैं. वहीं राही बताती है कि उसने अनुपमा के लिए स्पेशल बर्थडे कार्ड बनाया है. इस दौरान खबर मिलती है कि प्रार्थना ने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है. इस खबर से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाती है. ये मौका इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि प्रार्थना की बेटी का जन्म अनुपमा के बर्थडे के दिन ही हुआ है.

गौतम हुआ इमोशनल

आगे दिखाया जाता है कि परिवार के सभी लोग अस्पताल पहुंचते हैं और एक-एक कर प्रार्थना को बधाई देते हैं. गौतम भी वहां पहुंचता है और अपनी बच्ची को गोद में उठाता है. इस समय उसके आंखों में आंसू नजर आते हैं. ये काफी इमोशनल सीक्वेंस होता है, जो दर्शको को भी भावुक करता है. लेकिन इस खुशी के माहौल के वसुंधरा अपने शब्दों से जहर घोलती है. वह कहती है कि बच्ची का जन्म अनुपमा के जन्मदिन पर हुआ है लेकिन उसकी किस्मत अनुपमा की तरह नहीं होनी चाहिए. वसुंधरा के इस बात पर अनुपमा समेत हर कोई हैरान हो जाता है और ये सबको काफी बुरा लगता है.

आएगा खतरनाक मोड़

इधर अनुपमा प्रार्थना और उसके बच्चे के लिए दुआ मांगती है और कहती है कि ये उसके लिए नए जीवन की शुरुआत है. इस बीच एपिसोड का सबसे आखिरी सीन बेहद डरावना होता है. अगले एपिसोड के प्रीकैप में दिखाया जाता है कि प्रार्थना अपने नवजात बच्चे के साथ छत से कूद रही है. ये सीन सबको चौंका देता है. अनुपमा भी हैरान है. अब आगे क्या होगा, क्या अनुपमा प्रार्थना और उसके बच्चों को बचा पाएगी? आने वाला एपिसोड बेहद रोमांचक होने वाला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupama Spoiler, Anupama Today Episode, Anupama Spoiler Alert, Anupama Spoiler Alert In Hindi, Anupama Spoiler September
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com