विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

इस टीवी एक्ट्रेस ने खोले अपने घर के राज, कहा, 'मां से 500 रुपए की रिश्वत लेकर...'

टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने पहली बार रसोई में प्रवेश करने के लिए अपनी मां से 500 रुपये की रिश्वत ली थी और उसके बाद ही खाना पकाने की कोशिश की.

इस टीवी एक्ट्रेस ने खोले अपने घर के राज, कहा, 'मां से 500 रुपए की रिश्वत लेकर...'
  • क्रिस्टल ने किया एक खुलासा
  • 500 रुपए की मां से लेती थीं रिश्वत
  • बताया किचन में जाने के लिए क्या-क्या करती थीं
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने पहली बार रसोई में प्रवेश करने के लिए अपनी मां से 500 रुपये की रिश्वत ली थी और उसके बाद ही खाना पकाने की कोशिश की. टेलीविजन धारावाहिक 'बेलन वाली बहू' में नजर आ रहीं अभिनेत्री वास्तविक जीवन में गोल 'रोटी' नहीं बेल पातीं. क्रिस्टल ने कहा, मैं रसोई में रोटियां बनाने के लिए तभी जाती थी, जब मां मुझे 500 रुपये की रिश्वत देतीं. मैं हर जगह के नक्शे बना सकती हूं, चाहे भारत हो, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, लेकिन रोटी गोल नहीं बेल सकती.

टीवी एक्ट्रेस ने शेयर की एक और हॉट फोटो, देखकर आप भी कहेंगे WOW

उन्होंने कहा, चूंकि, मैं हार मानने वालों में से नहीं थी, इसलिए रोटी गोल बेलने के लिए गोल आकार वाले बर्तन का प्रयोग करती थी. लेकिन कहते हैं कि मां सबकुछ जानती हैं तो उन्होंने मेरी यह फितरत पकड़ ली. बेलन वाली बहू का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होता है.

VIDEO: अभिनेता रवि किशन से खास मुलाकात

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krystle D'souza, Krystle D'souza Photos, TV Actress, Belan Wali Bahu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com