विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

बेटे जय शाह संग भारत और इंग्लैंड का मैच देखते नजर आए Amit Shah, तो टीवी एक्टर ने कही यह बात...

भारत और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendrea Modi Stadium) में मैच देखते दिखे अमित शाह (Amit Shah) और जय शाह (Jay Shah). नकुल मेहता (Nakuul Mehta) ने इस पर ट्वीट किया है.

बेटे जय शाह संग भारत और इंग्लैंड का मैच देखते नजर आए Amit Shah, तो टीवी एक्टर ने कही यह बात...
अमित शाह (Amit Shah) और जय शाह (Jay Shah)
नई दिल्ली:

भारत और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendrea Modi Stadium) स्टेडियम में बुधवार से तीसरा टेस्ट मैच, जोकि डे-नाइट है शुरू हुआ. मैच के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी अपने बेटे और बीसीसीआई के सचिव जय शाह (Jay Shah) के साथ नजर आए. उन्होंने मैच शुरू होने से पहले इस बात का ऐलान किया कि मोटेरा स्टेडियम का नाम अब देश के प्रधानमंत्री के नाम पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखा गया है. अब टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है.

नकुल मेहता (Nakuul Mehta) ने मैच के दौरान अमित शाह (Amit Shah) और जय शाह (Jay Shah) की एक फोटो शेयर कर लिखा: "मुझे यह पूरी चर्चा नेपोटिज्म के आस-पास लगती है, व्यर्थ. यह कोई पहली बार नहीं है, जो मैंने देखा है." नकुल मेहता के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब नकुल के किसी ट्वीट ने इतना ध्यान खींचा हो. बता दें कि क्टर नकुल मेहता को सीरियल 'इश्कबाज' से काफी लोकप्रियता मिली थी. इसके अलावा वह 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा' में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे. 

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट शुरू होने से पहले अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, "अहमदाबाद को देश की खेल सिटी के रूप में जाना जायेगा जहां सभी खेलों के लिये विश्व स्तरीय सुविधायें तैयार हो रही है. इस तरह की खेल सुविधायें एक ही शहर में इस समय कहीं नहीं है. अहमदाबाद को मोदीजी ने देश की 'हेरिटेज सिटी ' बनाया और अब यह देश की खेल सिटी बनने को तैयार है. अहमदाबाद भारत की खेल सिटी के रूप में जाना जायेगा. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल खेल परिसर और नारनपुरा में एक खेल परिसर बन रहा है. शाह ने कहा कि खेल परिसर में ओलंपिक खेलों के लिये स्टेडियम होंगे. उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता के कारण ही यह संभव हो सका."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nakuul Mehta, Amit Shah, Amit Shah And Jay Shah, Motera Stadium, Narendrea Modi Stadium, Ind Vs Eng Day Night Match, Nakuul Mehta On Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com