विज्ञापन

Top 10 TV Stars Of The Week: अनुपमा लास्ट, स्मृति ईरानी को भी नहीं मिली टॉप पर जगह, ये एक्टर उड़ा ले गया नंबर 1 की पोजीशन

लंबे समय से स्मृति ईरानी और रूपाली गांगुली जैसी एक्ट्रेसेस लोगों की फेवरेट रही लेकिन अब इस लिस्ट में टॉप पर किसी और एक्टर ने जगह बना ली है.

Top 10 TV Stars Of The Week: अनुपमा लास्ट, स्मृति ईरानी को भी नहीं मिली टॉप पर जगह, ये एक्टर उड़ा ले गया नंबर 1 की पोजीशन
इस एक्टर को मिला नंबर 1 पोजीशन
नई दिल्ली:

मनोरंजन के साधनों मे टीवी ही है, जो सीधे लोगों के घरों में पहुंचता है और उन्हें अपनी दुनिया में ले जाता है. इसलिए तो टीवी शोज आज भी लोगों के फेवरेट बने हुए हैं. टीवी के स्टार्स भी लोगों के दिलों में अपनी पक्की जगह बना लेते हैं. हर हफ्ते टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट जारी होती है, जिससे ये पता चलता है कि मौजूदा वक्त में कौन सा एक्टर लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. लंबे समय से स्मृति ईरानी और रूपाली गांगुली जैसी एक्ट्रेसेस लोगों की फेवरेट रही लेकिन अब इस लिस्ट में टॉप पर किसी और एक्टर ने जगह बना ली है.

हर्षद चोपड़ा

तुलसी और अनुपमा को पीछे छोड़ इस हफ्ते एक मेल एक्टर ने नंबर 1 पर जगह बना ली है. वो हैं एक्टर हर्षद चोपड़ा. हर्षद को लॉकअप 2 में देखा जा रहा है. टीवी के मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में से एक हर्षद इस हफ्ते टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में नंबर 1 पर हैं.

शिवांगी जोशी

दूसरे नंबर पर जगह बनाई है लॉकअप 2 में हर्षद के साथ नजर आ रही हैं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने. दोनों ही नेटफ्लिक्स के शो की वजह से छाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें- 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक आउट, बताएं क्रिकेटर के रोल में राजकुमार राव पास हुए या फेल?

पार्थ समथान

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पार्थ समथान हैं. कलर टीवी के शो ‘सहर होने को है' में उनका किरदार काफी पसंद किया जाता है और ऑडियंस के बीच वह हिट है, इस वजह से वो पिछले कई हफ्तों से इस लिस्ट में बने हुए हैं.

समृद्धि शुक्ला

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला को दर्शक काफी पसंद करते हैं. उनकी पॉपुलैरिटी की वजह से वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं.

सृति झा

एक्ट्रेस सृति झा सीरियल तुम देना साथ मेरा में नजर आती हैं. ये खूबसूरत एक्ट्रेस इस हफ्ते वो 5वें नंबर पर हैं.

धीरज धूपर

लॉकअप 2 में नजर आ रहे एक्टर धीरज धूपर भी इस लिस्ट में शामिल हैं. वे इस लिस्ट छठे नंबर पर हैं. अपने शो की वजह से वो इन दिनों चर्चा में हैं.

यह भी पढ़ें-  डांस से जीता 5 रुपये इनाम, हिंदी सिनेमा को दीं 3 कल्ट क्लासिक जिनका नहीं कोई जोड़, नींद की गोलियों की ओवरडोज से हुई मौत

भाविका शर्मा

पार्थ समथान के साथ शो सहर होने को है में नजर आ रही है, भाविका शर्मा इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है. इस शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है.

रोहित पुरोहित

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लीड एक्टर रोहित पुरोहित इस हफ्ते 8वें नंबर पर हैं. रोहित के किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं.

स्मृति ईरानी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की लीड एक्ट्रेस स्मृति ईरानी हमेशा से दर्शकों की फेवरेट रही हैं. तुलसी का किरदार काफी पसंद किया जाता है. लेकिन इस हफ्ते उन्हें लिस्ट में 9वें नंबर पर जगह मिली है.

रूपाली गांगुली

टीवी सीरियल अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस हफ्ते भी आखिरी नंबर पर हैं. लिस्ट में उन्हें 10वें नंबर पर जगह मिली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top 10 TV Stars Of The Week, Harshad Chopra,  Anupama,  Anupama Update, Smriti Irani News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com