‘द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 6 का इंतजार अब खत्म हुआ. बहुप्रतीक्षित ट्रेलर अब लाइव है. इस हनुमान जयंती पर, रामायण का एक ऐसा क्षण फिर से जीवंत होने जा रहा है, जिसे देखकर हर हृदय भावविभोर हो उठेगा. भक्ति और कर्तव्य से प्रेरित, पवनपुत्र हनुमान अपने सबसे बड़े मिशन पर निकलते हैं. वे विशाल पर्वतों, जंगलों और उफनते समुद्रों को पार करते हुए समय रहते संजीवनी बूटी लाने की चुनौती स्वीकार करते हैं, क्योंकि हर पल अनमोल है. शानदार एनीमेशन, सांस रोक देने वाला एक्शन और दिल को छू लेने वाले भावनात्मक क्षणों के साथ, सीजन 6 एक अविस्मरणीय अनुभव का वादा करता है.
हनुमान की गाथा में रावण को आवाज देने वाले शरद केलकर कहते हैं, "हर बार जब मैं इस सीजन का ट्रेलर देखता हूं, मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. यह ना सिर्फ पहले से अधिक भव्य और भावनात्मक रूप से गहरा है, बल्कि इसकी कहानी और भी रोमांचक और प्रेरक है. ऐसा लगता है मानो इतिहास का कोई स्वर्णिम अध्याय सजीव होकर हमारी आंखों के सामने उतर आया हो. हम सभी जानते हैं कि भगवान हनुमान ने संजीवनी बूटी लेकर लक्ष्मण की रक्षा की थी, लेकिन इस बार हम उस पूरे आध्यात्मिक और साहसिक सफर को महसूस करेंगे".
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने आगे कहा, "दर्शक हर भावना, हर संघर्ष को इस तरह जिएंगे, मानो वे खुद उस यात्रा का हिस्सा हों. जियोहॉटस्टार के माध्यम से यह गाथा लाखों लोगों तक पहुंच रही है, यही इसकी सबसे बड़ी सुंदरता है. यह सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि एक ऐसी जीवंत विरासत है जो हर पीढ़ी से गहरा संबंध बनाती है. जबरदस्त एक्शन हो, भावनात्मक गहराई हो या जीवन मूल्यों की सीख, यह शो हर एपिसोड के बाद दर्शकों के दिलों में बस जाता है".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं