विज्ञापन

THE 50 Eviction: आज होगा रियलिटी शो द 50 का प्रीमियर, अबतक ये 10 कंटेस्टेंट हो गए हैं इविक्ट! 

द 50 में 50 कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं, जिसमें से 8 के इविक्ट होने की खबरें सामने आई हैं, जिसके बारे में जानकर फैंस को झटका लगेगा.  

THE 50 Eviction: आज होगा रियलिटी शो द 50 का प्रीमियर, अबतक ये 10 कंटेस्टेंट हो गए हैं इविक्ट! 
द 50 में 10 कंटेस्टेंट हुए इविक्ट
नई दिल्ली:

रियलिटी शो द 50 की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है. वहीं अब 1 फरवरी 2026 को शो का प्रीमियर होने वाला है, जिसे आप कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस यूनिक रियलिटी शो में 50 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंटे नजर आने वाले हैं, जो यूट्यूब, सोशल मीडिया, टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने लोग होंगे. वहीं 25 जनवरी से शो की शूटिंग शुरु हो चुकी है और टास्क और एलिमनेशन चालू हो गए हैं, जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि 5 कंटेस्टेंट एलिमनेट भी हो चुके हैं. 

5 कंटेस्टेंट हुए द 50 से एलिमिनेशन?

Latest and Breaking News on NDTV

द 50 की शुटिंग शुरु हुए 5 दिन बीत चुके हैं, जिसके साथ ही शो के नए नए प्रोमो सामने आ रहे हैं. वहीं अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 10 कंटेस्टेंट शो से आउट हो गए हैं, जिसमें से 8 के नाम का खुलासा हो गया है. फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक,  दुश्यंत कुकरेजा, वंशराज सिंह, नेहल चुडासामा, लवकेश कटारिया, सौरभ गड़गे, जान्हवी किलेकर, सुमैरा शेख और बेबिका दुर्वे शो से इविक्ट हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें- The 50 Promo: द 50 बना बिग बॉस का घर, पहले ही दिन हुई हाथापाई? प्रोमो देख फैंस बोले- प्रिंस भाई फिर छा जाएंगे

रेस में बने हुए हैं ये 42 कंटेस्टेंट

द 50 के इन कथित इविक्टेड कंटेस्टेंट के बाद करण पटेल,फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू ,रिधिमा पंडिता, मनीषा रानी, दिग्विजय राठी, सिवेट तोमर, रजत दलाल, प्रिंस नरूला, गायक काका, डिनो जेम्स ,भव्या सिंह, सिद्धार्थ भारद्वाज, आरुषि चावला, ,आर्य QK, ,अदनान शेख, फैज बलूच, ,दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत, शाइनी दोशी, उर्वशी ढोलकिया, रिधि डोगरा, शिव ठाकरे, युविका चौधरी, चाहत पांडे, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, मैक्सटर्न, श्रुतिका अर्जुन, नीलम गिरी, अर्चना गौतम, खानजादी, हामिद बरकजी, सपना चौधरी, कृष्णा श्रॉफ, लक्ष्य, अर्चित,  यंग सैमी, नतालिया, तेजस्वी मादिवाड़ा, रचित रोझा और डिंपल सिंह रह गए हैं. 

ये भी पढ़ें- बिग बॉस का तो पता नहीं रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को जड़ दिया थप्पड़, द 50 के पहले एपिसोड में होगा हंगामा

बता दें, हाल ही में प्रोमो सामने आया था, जिसमें रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच फाइट देखने को मिली थी. वहीं दोनों के बीच हाथापाई होते हुए नजर आई थी, जिसके चलते रजत दलाल की निंदा हो रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com