विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2022

बर्थडे पार्टी में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हुए रोमांटिक, VIDEO हुआ वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण और तेजस्वी एक-दूसरे का साथ पाकर कितने खुश हैं और दोनों किस तरह साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

बर्थडे पार्टी में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हुए रोमांटिक, VIDEO हुआ वायरल
तेजस्वी और करण का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इस समय टीवी इंडस्ट्री के हॉटेस्ट कपल बने हुए हैं. बिग बॉस से शुरू हुआ ये अफेयर अब परवान चढ़ चुका है. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश आए दिन एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं, जिसका कोई न कोई वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए दोनों का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें ये लव बर्ड्स एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को तेजरान के फैन्स भी बहुत पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी ढेरों प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

इस वीडियो को टेली मसाला के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण और तेजस्वी एक-दूसरे का साथ पाकर कितने खुश हैं और दोनों किस तरह साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. इस वीडियो में अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय को भी देखा जा सकता है. वीडियो में आप करण और तेजस्वी को लिप लॉक करते हुए भी देख सकते हैं. करण और तेजस्वी को एक साथ देखकर उनके फैन्स भी बेहद खुश हैं. 

सोशल मीडिया यूजर्स के ढेरों कमेंट्स वीडियो पर आ रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "दोनों अडोरेबल हैं". तो एक अन्य ने लिखा है, "दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं". तो वहीं एक और ने लिखा है, "तेजरान रॉक्स". बता दें, तेजस्वी और करण को बिग बॉस के घर में एक दूसरे से प्यार हो गया था, जिसे उन्होंने बाहर निकलकर भी बरकरार रखा. 

VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Kundrra, Tejasswi Prakash, Karan Kundrra And Tejasswi Prakash, Tejasswi And Karan Romantic Video, Tejran, Karan Kundrra Tejasswi Prakash Romantic Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com