Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: डॉ. हंसराज हाथी का अंतिम संस्कार
- सोमवार को हुआ था निधन
- हार्ट अटैक से हुई मौत
- नौ साल से 'तारक मेहता...' में आ रहे थे नजर
नई दिल्ली:
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' के डॉक्टर हंसराज हाथी बने कवि कुमार आजाद (Kavi Kumar Azad) का अंतिम संस्कार (Funeral) आज दोपहर मीरा रोड श्मशान भूमि में हो गया. इस मौके पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम के उनके कई साथी मौजूद थे. कवि कुमार आनंद का निधन सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के इस प्यारे से कैरेक्टर को घर पर दिल का दौरा पड़ा था, और जब उन्हें मीरा रोड स्थित वॉकहार्ट अस्पताल ले जाया गया तो उनका निधन हो चुका था. कवि कुमार आनंद का विवाह नहीं हुआ था, और वे अपनी मम्मी, पापा, बहन और भाई के साथ रहते थे. 45 वर्षीय कवि कुमार का जन्म 1973 में बिहार में हुआ था.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: डॉक्टर हंसराज हाथी बने कवि कुमार आजाद का निधन, हार्ट अटैक बनी वजह

कवि कुमार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बनने से पहले 'मेला' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे. कवि कुमार को कविताएं लिखने का भी बेहद शौक था, इसका इशारा उनके नाम से भी मिल जाता है. कवि कुमार आनंद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ इस कॉमेडी सीरियल के शुरू होने के एक साल बाद जुड़े थे. वे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ पिछले 9 साल से जुड़े थे.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉक्टर हाथी बने कवि कुमार आजाद की पूरी कहानी, असित मोदी की जुबानी
डॉ. हंसराज हाथ उर्फ कवि कुमार आजाद के निधन के बारे में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी ने बताया था, "कवि कुमार आजाद कमाल के एक्टर थे और बहुत ही सकारात्मक इंसान थे. उन्हें शो से बहुत ज्यादा प्यार था और अगर वे बीमार भी होते तो भी शूटिंग पर आते. आज सुबह उनका कॉल आया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और वे शूट पर नहीं आ सकेंगे. थोड़ा देर बाद ये बुरी खबर आ गई. हम लोग सकते में हैं."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

कवि कुमार आजाद के अंतिम संस्कार में शामिल परिवार.

डॉ. हंसराज हाथी के किरदार से हुए मशहूर.

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन.

अंतिम संस्कार में शामिल 'तारक मेहता' के प्रोड्यूसर असित मोदी.

तप्पू का किरदार निभाकर मशहूर हुए भव्य गांधी फ्यूनरल में हुए शामिल.
कवि कुमार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बनने से पहले 'मेला' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे. कवि कुमार को कविताएं लिखने का भी बेहद शौक था, इसका इशारा उनके नाम से भी मिल जाता है. कवि कुमार आनंद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ इस कॉमेडी सीरियल के शुरू होने के एक साल बाद जुड़े थे. वे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ पिछले 9 साल से जुड़े थे.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉक्टर हाथी बने कवि कुमार आजाद की पूरी कहानी, असित मोदी की जुबानी
डॉ. हंसराज हाथ उर्फ कवि कुमार आजाद के निधन के बारे में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी ने बताया था, "कवि कुमार आजाद कमाल के एक्टर थे और बहुत ही सकारात्मक इंसान थे. उन्हें शो से बहुत ज्यादा प्यार था और अगर वे बीमार भी होते तो भी शूटिंग पर आते. आज सुबह उनका कॉल आया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और वे शूट पर नहीं आ सकेंगे. थोड़ा देर बाद ये बुरी खबर आ गई. हम लोग सकते में हैं."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Kavi Kumar Azad Dr. Hathi, Kavi Kumar Azad Funeral