टीवी की नागिन बनकर अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) काफी लोकप्रिय हुई हैं. सोशल मीडिया में वे बहुत ही सक्रिय नजर आती हैं. वे अक्सर यहां अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) को ग्लैमरस फोटोशूट करवाने और इन तस्वीरों और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करने का बड़ा शौक है. एक बार फिर से उन्होंने अपना ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है, जिसका एक बहुत ही मजेदार वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
इस वीडियो में सुरभि रॉयल ब्लू कलर के खूबसूरत से ड्रेस में नजर आ रही हैं. इसमें वे किसी जंगल जैसी जगह में ग्लैमरस अंदाज के साथ फोटोशूट करवा रही हैं. वीडियो शूट होते-होते एक्ट्रेस अचानक कुछ ऐसा निकालती हैं, जिसे देखने के बाद फैन्स भी अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इनफिनिटी चैलेंज को सुरभि ने अपने अंदाज में किया है. वे वीडियो में पोज देते-देते इसके अंत में कोल्डड्रिंक और चिप्स के साथ नजर आती हैं. सुरभि का ये अंदाज उनके चाहने वालो को खूब पसंद आ रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सुरभि ने वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, “रिंग लाइट और इनफिनिटी चैलेंज के साथ क्या है. अब मैं आपको मेरा वीडियो देखने का चैलेंज देती हूं”. सुरभि चंदना के इस पोस्ट को कुछ ही देर में हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आ गए हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘Eat Sleep Repeat', तो एक अन्य ने लिखा है, ‘बड़ी भुक्कड़ हो'.
ये भी देखें: साल के आखिरी दिन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और सुजैन खान हुईं स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं