विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2021

टीवी की इच्छाधारी नागिन सुरभि चंदना ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, Video किया शेयर

एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं.

टीवी की इच्छाधारी नागिन सुरभि चंदना ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, Video किया शेयर
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) का वीडियो हुआ वायरल
  • सुरभि चंदना का वीडियो हुआ वायरल
  • ग्लैमरस अंदाज दिखाती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

टीवी का सबसे पॉपुलर शो नागिन 5 (Naagin 5) में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभा रही हैं एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने कमरे का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सुरभि चंदना फैन्स को अपना कमरे दिखाती नजर आ रही हैं. हालांकि, खास बात यह है कि एक्ट्रेस बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. 


बता दें, एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna Video) फिलहाल छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं. ऐसे में उन्होंने अपना यह वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में सुरभि ब्लैक कलर का टॉप और प्रिंटिड प्लाजो पहने नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्शन में लिखा, "मेरे स्टाइल में रूम का टूर." सुरभि के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने जी टीवी के शो 'कुबूल है' में हया के किरदार से लोकप्रियता हासिल की थी. जिसके बाद वह स्टार के कई पॉपुलर शो जैसे 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय' और 'संजीवनी' में भी नजर आईं. यही नहीं, 'संजीवनी' में उनके ईशानी अरोड़ा के किरदार को भी खूब पसंद किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surbhi Chandna, Surbhi Chandna Video, Surbhi Chandna Video Viral, Surbhi Chandna Instagram, Surbhi Chandna Viral Video, Surbhi Chandna Glamorous Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com