विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2021

Surbhi Chandna ने होली पर परिवार के साथ किया जमकर डांस, फिर यूं मस्ती में लगाया गुलाल- Viral हुआ Video

सुरभि चंदना (Srubhi Chandna) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें परिवार के साथ जबरदस्त अंदाज में होली खेलती नजर आ रही हैं

Surbhi Chandna ने होली पर परिवार के साथ किया जमकर डांस, फिर यूं मस्ती में लगाया गुलाल- Viral हुआ Video
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने होली पर परिवार के साथ किया डांस
  • सुरभि चंदना ने जबरदस्त अंदाज में खेली होली
  • परिवार के साथ किया एक्ट्रेस ने जमकर डांस
  • सुरभि चंदना का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Srubhi Chandna) अपने अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनकी फोटो और वीडियो भी खूब वायरल होती हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने परिवार के साथ जबरदस्त अंदाज में होली खेली. वीडियो में सुरभि चंदना परिवार के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं और अंत में सबको रंग लगाते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो को सुरभि चंदना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 99 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. 

सुरभि चंदना (Srubhi Chandna) अपने वीडियो में छोटी बहन और मम्मी पापा के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं, वह डांस के दौरान ही गुलाल उड़ा देती हैं और मस्ती में सबको रंग लगाने लगी हैं. वहीं, जमीन पर बिखले गुलाल को देख उनके पापा भी जबरदस्त रिएक्शन देते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुरभि चंदना ने लिखा, "आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं... प्यार और चंदना..." सुरभि चंदना के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही उनके परिवार की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं. 

बता दें कि सुरभि चंदना (Srubhi Chandna) आखिरी बार 'नागिन 5' (Naagin 5) में नजर आई थीं. इस सीरियल में उन्होंने नागिन का किरदार निभाया था, जिसे फैंस ने भी खूब पसंद किया था. वीडियो में सुरभि ने एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी. इसके अलावा सुरभि चंदना का हाल ही में एक गाना 'बेपनाह प्यार' भी रिलीज हुआ है, जिसमें वह शरद मल्होत्रा के साथ नजर आईं. सॉन्ग में दोनों की ही केमिस्ट्री वाकई कमाल की लग रही थी. बता दें कि सुरभि चंदना ने टीवी की दुनिया में इश्कबाज सीरियल से जबरदस्त पहचान बनाई थी. शो में उन्होंने अनिका का किरदार अदा किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surbhi Chandna, Naagin 5, Naagin Actress Surbhi Chandna, Surbhi Chandna Viral Dance Video, Surbhi Chandna Dance On Holi Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com