विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2023

Bigg Boss OTT 2: घर में होगी सनी लियॉन की एंट्री, कंटेस्टेंट बनेंगी या को-होस्ट ?

बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 जल्द शुरू होने वाला है. अब इस शो से सनी लियॉन का नाम भी जुड़ा है जिसे लेकर इस शो के फैन्स में खासी एक्साइटमेंट है.

Bigg Boss OTT 2: घर में होगी सनी लियॉन की एंट्री, कंटेस्टेंट बनेंगी या को-होस्ट ?
सनी लियॉन
नई दिल्ली:

Bigg Boss OTT का सीजन-2 जल्द शुरू होने वाला है. अनाउंसमेंट के बाद से ही इस शो के फैन्स में खासी एक्साइटमेंट थी. नए सेट, होस्ट और कंटेस्टेंट के बारे में चर्चा होने लगी..जब होस्ट के तौर पर सलमान खान का नाम सामने आया तो लोगों की सांस में सां आ गई. क्योंकि बिग बॉस का असली मजा तो सलमान के साथ ही आता है. हाल में इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी हुई तो इन नामों ने और हलचल मचा दी.

ऐसा इसलिए क्योंकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया शो में शामिल होने वाली हैं. पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली आलिया शो में खुद को किस तरह प्रेजेंट करेंगी और अपनी पर्सनल लाइफ पर कुछ बोलेंगी या नहीं...इन चीजों को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है.

अब सामने आया सनी लियॉन का नाम

सुनकर आप हैरान हो रहे होंगे लेकिन बात पक्की है. सनी लियॉन एक बार फिर इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं. भारत में सनी के करियर की शुरुआत इसी शो से शुरू हुई थी. सनी बिग बॉस के पांचवे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. सनी का कहना है कि बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में आना उनके लिए घर वापसी जैसा है. सनी ने शो में वापसी के बारे में तो बहुत बातें कीं लेकिन ये नहीं बताया कि आखिर वो करने क्या वाली हैं.

मतलब यह कि अभी तक साफ नहीं है कि सनी इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं या फिर वो सलमान खान के साथ को-होस्ट करेंगी. हो सकता है कि सनी बतौर को-होस्ट नजर आएं क्योंकि इससे पहले सनी स्प्लिट्सविला जैसे शो भी होस्ट कर चुकी हैं तो हो सकता है कि वह बतौर को-होस्ट शो की जिम्मेदारी संभालें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Sunny Leone Bigg Boss, Sunny Leone Daniel Weber, Sunny Leone Films, Sunny Leone Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com