लगभग एक दशक से ज्यादा समय से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट करता आ रहा है. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मशहूर कैरेक्टर असल जिंदगी में भी उसी नाम से पहचाने जाते हैं. उन्हीं में से एक हैं अंजली भाभी उर्फ सुनयना फौजदार जो टेलीविजन पर तो मेहता जी के लिए तरह-तरह के हेल्दी जूस और सूप बनाती नजर आती हैं, लेकिन असल जिंदगी में बहुत ही सिजलिंग है. वैसे भी अंजली भाभी के किरदार को तारक मेहता में खूब पसंद किया जाता है.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
सुनयना छोटे पर्दे के साथ ही सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 825 हजार फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. जिसमें वो लाल रंग की छोटी सी ड्रेस पहने वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स करके खुला छोड़ा हुआ है और बेहद खूबसूरत मेकअप किया है.
फेदर वाली इस साड़ी में भी सुनयना का लुक बहुत ही ग्लैमरस लग रहा है. उन्होंने डीप नेक ब्लाउज के साथ ट्रांसपेरेंट साड़ी कैरी की हुई है और बालों को खुला छोड़कर कानों में झुमके पहने हुए हैं.
व्हाइट क्रॉप टॉप, ब्लू डेनिम, ओवर साइज शर्ट और जंक जूलरी पहने सुनयना कि ये तस्वीर जिसने भी देखी वो उनकी खूबसूरती का कायल हो गया. इसमें एक्ट्रेस ने बोल्ड आई मेकअप किया है और नाक में एक छोटी-सी नथनी पहनी हुई हैं.
अब जरा इस तस्वीर में देखिए ग्रीन कलर की शर्ट और छोटी सी डेनिम स्कर्ट के साथ लाल रंग की सैंडल पहने सुनयना कितनी स्टाइलिश लग रही हैं.
इंडियन लुक में भी अंजली भाभी का कोई जवाब नहीं. डीप नेक ब्लाउज के साथ गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुए वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ग्रीन कलर का चोकर सेट पहना हुआ है. माथे पर छोटी सी बिंदी और कानों में झुमके पहनकर बाल को खुला छोड़ा हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं