विज्ञापन

45 की उम्र में बनीं सिंगल मदर, बॉलीवुड में दी 2000 करोड़ी फिल्म, टीवी की वो संस्कारी बहू जिसने आज तक नहीं की शादी

टीवी जगत की संस्कारी बहू जिन्होंने आज तक नहीं की शादी, 45 साल की उम्र में बनी सिंगल मदर. बॉलीवुड फिल्मों के साथ वेब सीरीज में भी किया धमाल.

45 की उम्र में बनीं सिंगल मदर, बॉलीवुड में दी 2000 करोड़ी फिल्म, टीवी की वो संस्कारी बहू जिसने आज तक नहीं की शादी
45 साल की उम्र में बनी सिंगल मदर, टीवी की हैं संस्कारी बहू
नई दिल्ली:

टीवी सीरियल कहानी घर-घर की में पावर्ती का किरदार निभाने वाली साक्षी तंवर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. भारतीय टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. 'कहानी घर-घर की' पार्वती के नाम से फेमस हुई साक्षी ने इसके बाद 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर के साथ प्रिया शर्मा के रोल से भी काफी फेमस हुईं. 

'कहानी घर-घर की' में अपने साक्षी ने आठ साल तक काम किया. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उस समय शायद ही वो किसी सोशल गैदरिंग में शामिल हुई हों, यहां तक कि फन्होंने कई शादियों में जाना भी छोड़ दिया था.

टीवी सीरियल की बहू, असल जिंदगी में नहीं की शादी 

Latest and Breaking News on NDTV

साक्षी तंवर ने टीवी सीरियल में एक संस्कारी बहू का किरदार निभाया है, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने शादी नहीं की है. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रखा है. उन्होंने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपनी शादी या पति के बारे में कोई घोषणा नहीं की है. इसके साथ ही उन्होंने एक सिंगल मदर बनने का फैसला लिया और एक बेटी को गोद लेकर सिंगल पेरेंट बनीं.

ये भी पढ़ें: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में फ्री में नहीं दिखेंगी साक्षी तंवर, पार्वती बन एक एपिसोड के लिए वसूले इतने लाख

9 महीने की बच्ची को लिया गोद, ऐसे करती हैं काम मैनेज

2018 में, साक्षी ने नौ महीने की बच्ची को गोद लिया. उस समय उनकी उम्र 45 साल थी. एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम 'दित्या' रखा, जो देवी लक्ष्मी से जुड़ा नाम है. साक्षी ने अपनी बेटी को 'मेरी सभी प्रार्थनाओं का जवाब' बताया और मदरहुड को एक नए चैप्टर के तौर पर अपनाया.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV के साथ एक और इंटरव्यू में, साक्षी ने एक सिंगल वर्किंग मदर होने की असलियत के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा, 'मैं आम वर्किंग मॉम जैसी नहीं हूँ क्योंकि मेरा काम हर रोज 9 से 5 वाली नौकरी जैसा नहीं है. मुझे सुबह उठकर काम पर जाने और शाम को वापस आने की जरूरत नहीं होती. मैं अपनी जरूरत के हिसाब से शूट प्लान कर सकती हूँ और साल में सिर्फ 50 से 65 दिन ही शूटिंग करती हूँ. मैं अपना समय मैनेज कर सकती हूँ क्योंकि बच्चों की परवरिश एक फुल-टाइम काम है, और आपके पास बच्चों के साथ न होने का कोई बहाना नहीं होता.'

बॉलीवुड में भी किया काम

टीवी जगत में अपना नाम कमाने के बाद साक्षी ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' (2016) से बॉलीवुड में कदम रखा. उन्होंने महावीर सिंह फोगाट (जिनका किरदार आमिर ने निभाया था) की पत्नी दया कौर का रोल प्ले किया. ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी कमर्शियल सफलताओं में से एक बनी और इसने साक्षी को भी एक पहचान दिलाई.

Latest and Breaking News on NDTV

वेब सीरीज में भी आई नजर 

साल 2025 में साक्षी नेटफ्लिकस पर आई वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में भी नजर आईं. इस सीरीज में उन्होंने मोरपुर की एक विधवा महारानी का रोल प्ले किया है. जिन्हें प्यार से 'पैडी' कहा जाता है. इस शो में ईशान खट्टर, जीनत अमान, भूमि पेडनेकर और विहान समत भी थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Entertainment, Television, Sakshi Tanvar, Kahani Ghar Ghar Ki Fame Actor, Single Mother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com