विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2018

जिस शो में बनी थीं कंटेस्टेंट, 12 साल बाद वहीं जज की कुर्सी पर बैठीं नेहा कक्कड़

गायक-संगीतकार विशाल ददलानी ने अपनी 'इंडियन आइडल' की को-जज नेहा कक्कड़ की प्रशंसा की.

जिस शो में बनी थीं कंटेस्टेंट, 12 साल बाद वहीं जज की कुर्सी पर बैठीं नेहा कक्कड़
  • विशाल ने शेयर की बात
  • नेहा से लेनी चाहिए टिप्स
  • जज की कुर्सी पर नेहा
नई दिल्ली: गायक-संगीतकार विशाल ददलानी ने अपनी 'इंडियन आइडल' की को-जज नेहा कक्कड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह गायन आधारित शो की पूर्व प्रतियोगी से इतने प्रभावित हैं कि उनसे सुझाव लेना चाहते हैं. सफल गायिका नेहा ने वर्ष 2006 में शो पूरा किया था. ददलानी ने कहा, "नेहा की कहानी अद्भुत है. वह उसी शो की निर्णायक बनी हैं, जिसकी प्रतियोगी बनी थीं, यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है." उन्होंने कहा, "मैं किसी भी टेलीविजन शो में कभी भी प्रतियोगी नहीं रहा हूं. मैं कई कॉलेज प्रतियोगिताओं का हिस्सा रहा हूं और टीवी शो का हिस्सा बनना बहुत अलग बात है."

नेहा कक्कड़ की वजह से ट्रोल हुआ ये एक्टर, माफी मांगने पर हुईं मजबूर

ददलानी का मानना है रियलिटी शो का प्रतियोगी बनने के लिए मेहनत और समर्पण होता है. बता दें कि नेहा कक्कड़ ने अपनी शुरुआत सिंगिग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 2’ में पार्टिसिपेंट के तौर पर की थी. उसके बाद वे ‘सा रे गा मा पा लिट्ल चैंप्स’ में जज भी बनीं. 2008 में नेहा कक्कड़ ने अपनी पहली एल्बम ‘नेहा- द रॉक स्टार’ लॉन्च की थी. लेकिन हनी सिंह के साथ उनकी जोड़ी जबरदस्त बैठी और उनकी जुगलबंदी ने कई सुपरहिट गाने भी दिए. उन्होंने 'सनी सनी', 'मनाली ट्रांस' और 'आओ राजा' जैसे गाने भी गा रखे हैं.

सलमान खान के 'दस का दम' में दम भरने पहुंचे सुनील ग्रोवर, बोले- कॉक्रोच मर गया, लेकिन टाइगर जिंदा है

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली की दोस्ती के इन दिनों काफी चर्चे हैं, और इन्हें लेकर कई तरह की बातें उड़ रही हैं. हालांकि, दोनों इस रिश्ते को महज दोस्ती का नाम देते हैं. नेहा कक्कड़ के नए म्यूजिक वीडियो 'ओ हमसफर (Oh Humsafar)' में वह हिमांश के साथ नजर आई हैं, जिसे अब तक 80 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हिमांश कोहली ने टेलीविजन सीरियल ‘हमसे है लाइफ’ से करियर की शुरुआत की थी और ‘यारियां’ उनकी पहली फिल्म थी. इसी फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात नेहा से हुई थी.

(इनपुट आईएएनएस से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vishal Dadlani, Indian Idol Judge, Neha Kakkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com