विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2020

बिग बॉस वाले सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बारिश में भीगते आए नजर, रोमांटिक Video हुआ Viral

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपनी केमिस्ट्री से एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है. दोनों ही कलाकार जल्द ही गाने में नजर आने वाले हैं.

बिग बॉस वाले सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बारिश में भीगते आए नजर, रोमांटिक Video हुआ Viral
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
  • शहनाज और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री ने फिर मचाया धमाल
  • बारिश में भीगते नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
  • जल्द ही गाने में नजर आने वाले हैं सिडनाज
नई दिल्ली:

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के चर्चित कंटेस्टेंट रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपनी केमिस्ट्री से शो में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. लेकिन खास बात तो यह है कि उनकी यह केमिस्ट्री अब बिग बॉस के बाहर भी धमाल मचाने के लिए तैयार है. दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल जल्द ही दर्शन रावल (Darshan Raval) के गाने में नजर आने वाले हैं. इसकी जानकारी खुद सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी है. गाने का नाम 'भुला दूंगा' हैं, इसकी शूटिंग से जुड़ी कई फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन फोटो में SidNaaz का अंदाज देखने लायक है.

दर्शन रावल (Darshan Raval) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की और लिखा, "ये दो खूबसूरत लोगों के साथ आ रहा है एक खूबसूरत गाना, सिर्फ और सिर्फ आप सबके लिए." इस गाने को इंडी म्यूजिक लेबल के एमडी नौशाद खान अपने यूट्यूब चैनल पर जारी करेंगे. उन्होंने गाने के बारे में कहा, "हमने गाने की शूटिंग पूरी कर ली है और इसे जल्द से जल्द जारी करने का लक्ष्य है. मैं अधिक विवरण नहीं देना चाहता, लेकिन दर्शन, सिद्धार्थ और शहनाज के प्रशंसकों के लिए एक बहुत ही विशेष गाना आने वाला है."

वहीं, सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें दोनों बारिश में खड़े नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एक फोटो में जहां शहनाज गिल सामने की तरफ देखती नजर आ रही हैं तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला उनकी और देखते नजर आ रहे हैं. दर्शन रावल की पोस्ट पर आए कमेंट्स से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस में सिडनाज के गाने को लेकर अभी से ही एक्साइटमेंट बढ़ गई है. बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा था कि वह हमेशा शहनाज गिल की जिंदगी का हिस्सा रहेंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Shukla, Shehnaaz Gill, Sidharth Shukla With Shehnaaz Gill, Darshan Raval, Shehnaaz Gill In Darshan Raval Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com