विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2020

Bigg Boss 13: सलमान खान को बीच में टोक कर सिद्धार्थ शुक्ला बोले- मेरी मां आपकी मां है...देखें Video

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के सेट से सलमान खान (Salman Khan) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Bigg Boss 13: सलमान खान को बीच में टोक कर सिद्धार्थ शुक्ला बोले- मेरी मां आपकी मां है...देखें Video
Bigg Boss 13: सलमान खान (Salman Khan) और सिद्धार्थ शुक्ला का वीडियो हुआ वायरल
  • वीकेंड का वार का वीडियो हुआ वायरल
  • सिद्धार्थ शुक्ला ने सलमान खान को बीच में टोका
  • सिद्धार्थ ने मां को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. अब केवल 7 कंटेस्टेंट बचे हैं, जो बिग बॉस (Bigg Boss) की ट्रॉफी पर अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं. इस हफ्ते जहां वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में घरवालों ने सलमान खान के साथ खूब मस्ती की, वहीं एक वीडियो इंटरनेट पर भी खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) सलमान खान (Salman Khan) को बीच में टोक कर कह रहे हैं, "आपने बोला था ना कि मेरी मां आपकी मां है." बिग बॉस के इस वीडियो को सिद्धार्थ शुक्ला के फैन क्लब ने शेयर किया है. 

सुहाना खान की मिरर सेल्फी इंटरनेट पर हुई वायरल, इस अंदाज में नजर आईं शाहरुख की बिटिया


दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मम्मी का बर्थडे था और उन्होंने सलमान खान से अपनी मां को बर्थडे विश करने के लिए कहा. सिद्धार्थ शुक्ला इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) से कह रहे हैं, "आप एक चीज भूल रहे हैं, मैं आपको याद दिलाता हूं, आपकी मां मेरी मां, मेरी मां आपकी मां. आज आपकी मां का बर्थडे है." इस पर सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला की मां को उनके बर्थडे की शुभकामनाएं देते हैं. 

कैटरीना कैफ लोगों को देख छिप जाती थीं मां के आंचल में, वजह जान रह जाएंगे हैरान

बिग बॉस का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. वहीं, बता दें, इस हफ्ते बिग बॉस के घर से कोई भी सदस्य बेघर नहीं हुआ है. वहीं, बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)  में अब सात खिलाड़ी रह गए हैं, जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), रश्मि देसाई (Rashami Desai), आरती सिंह (Aarti Singh), आसिम रियाज (Asim Riaz), पारस छाबड़ा (Paras Chhabra), शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) शामिल हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 13, Salman Khan Sidharth Shukla Video, Sidharth Shukla Video Viral, Salman Khan Weekend Ka Vaar, Bigg Boss 13 Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com