विज्ञापन

42 की उम्र में हर्षद चोपड़ा की क्यों नहीं हो रही शादी, शिवांगी का पिछला शो फ्लॉप, लॉकअप 2 की श्रेया कालरा का दावा

लॉकअप सीजन 2 के पांचवे एपिसोड में श्रेया कालरा ने टीवी के टॉप एक्टर्स शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा पर वार किया. 

42 की उम्र में हर्षद चोपड़ा की क्यों नहीं हो रही शादी, शिवांगी का पिछला शो फ्लॉप, लॉकअप 2 की श्रेया कालरा का दावा
लॉकअप सीजन 2 में श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा के बारे में कही ये बात
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स पर लॉकअप सीजन 2 का पांचवा एपिसोड काफी लड़ाई भरा रहा. जहां कई कंटेस्टेंट ने श्रेया कालरा को परेशान किया और उनके लिए स्टैंड नहीं लिया तो वहीं वह टास्क ना जीतने के कारण खतरे में आ गईं. हालांकि इस बीच हर्षद चोपड़ा ने कहा कि श्रेया के दूसरों पर अटैक करने के लेवल तक घर का कोई सदस्य नहीं पहुंच सकता है. इसी बीच श्रेया कालरा ने लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में टीवी के सुपरस्टार्स कहे जाने वाले एक्टर  शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा पर ऐसा कमेंट किया, जो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर था. 

श्रेया कालरा ने क्या कहा

पामेला और सूफी मोतीवाला के साथ बहस के बाद श्रेया कालरा इमोशनल होती हुईं नजर आईं. उन्होंने माधुरी से बात करते हुए कहा कि पूरी गैंग अपने करियर को उड़ाने देने के लिए शो में आई है. श्रेया कालरा ने कहा,  मैं इनकी तरह करियर संवारने नहीं आई हूं कि सारे शो फ्लॉप हो रहे हैं तो एक रियलिटी शो कर लेता हूं. तो मेरी ऑडियंस जुड़ जाएगी. करियर खत्म है. शिवांगी का पिछला शो फ्लॉप था. शो बंद पूरा. हर्षद को कोई काम नहीं दे रहा हैं. बाहर. घमंडी है वो. इसीलिए उसकी शादी नहीं हुई क्योंकि कोई लड़की उसके जैसे लड़के से शादी करना नहीं चाहेगी. 

ये भी पढ़ें- 1973 के ग्रीक गाने से इंस्पायर्ड है ब्लॉकबस्टर फिल्म का यह पॉपुलर गाना, आरडी बर्मन ने गाया तो बन गया क्लासिक

हर्षद चोपड़ा ने शादी को लेकर क्या कहा था

लॉकअप सीजन 2 के पिछले एपिसोड में 42 वर्षीय हर्षद चोपड़ा ने शादी को लेकर कहा, मैंने डेट किया और मैं बर्बाद हो जाता हूं. बोलना कुछ होता है. एक्शन कुछ और होते हैं. लोग ना बहुत ज्यादा मतलबी हैं. मैंने बहरेपन यानी इमोशनल बहरेपन को महसूस किया है. मैं बोलता ही जा रहा हूं, बोलता ही जा रहा हूं और सामने वाला व्यक्ति न तो सुन रहा है और न ही समझ रहा है. ऐसा लग रहा है कि मैं बात कर रहा हूं बात सुनाई क्यों नहीं दे रहा है. प्रॉब्लम यह नही है कि मैं अवेलेबल हूं. यह है कि मैं बहुत अवेलेबल है. शायद गलती मेरी ही हैं.  

कौन है श्रेया कालरा

श्रेया कालरा सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं, जो इंदौर मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. श्रेया एमटीवी के रियलिटी शो रोडीज में 2020 में नजर आ चुकी हैं. जबकि मुनव्वर फारूखी के साथ शो को होस्ट करती हुईं भी नजर आई थीं. जबकि वह पॉडकास्ट भी करती हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन फॉलोअर्स भी हैं. 

लॉकअप के बारे में 

लॉकअप सच या सजा सीजन 2 हाल ही में ऑनएयर हुआ है और नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 शोज पर ट्रैंड कर रहा है. शो में सुनीता आहूजा, राम कपूर, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चौधरी, हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत, रियाज अली, धीरज धूपर, श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला, श्रेष्ठा अय्यर और सूफी मोतीवाला नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- जवाहरलाल नेहरू की किताब पर बना था दूरदर्शन का ये शो, नसीरुद्दीन शाह से लेकर इरफान खान जैसे दिखे मंझे कलाकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreya Kalra, Harshad Chopda, Shivangi Joshi, Lock Upp 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com