विज्ञापन
This Article is From May 04, 2024

शादी की खबरों के बीच शिवांगी जोशी ने शेयर किया लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट, जानें क्या लिख रही हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'नायरा'

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने कुशाल टंडन संग शादी की खबरों के बीच लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है.

शादी की खबरों के बीच शिवांगी जोशी ने शेयर किया लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट, जानें क्या लिख रही हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'नायरा'
शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के शादी की है चर्चा
नई दिल्ली:

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नायरा का किरदार निभाने के लिए फेमस हुईं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों चर्चा में हैं, जिसका कारण उनके बरसातें सीरियल को स्टार कुशाल टंडन संग रिलेशनशिप की खबरे हैं. न्यूज 18 सोशा के मुताबिक, शिवांगी और उनके बरसातें मौसम प्यार का को स्टार कुशाल टंडन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जो कि फरवरी 2024 में ऑफ एयर हो गया था. वहीं अब कहा जा रहा है कि दोनों की सगाई हो गई है और शादी की तरफ रिश्ता बढ़ रहा है. 

दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने बरसातें सीरियल के सेट पर एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया था. वहीं कहा गया कि दोनों अब सीरियस रिलेशनशिप में हैं और वह इस रिश्ते को अगले पायदान पर यानी शादी की ओर बढ़ाने की सोच रहे हैं. 

इसके अलावा एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक फोटो शेयर किया, जिसमें लिखा था- मुझे रुमर्स पसंद है. मुझे हमेशा अपने बारे में अमेजिंग चीजें पता चलती हैं. जो मुझे नहीं पता. 

Latest and Breaking News on NDTV

गौरतलब है कि कुशाल टंडन इससे पहले बिग बॉस 7 में गौहर खान के साथ रिलेशनशिप में रहे थे. वहीं दोनों ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो में काम भी किया. जबकि साल 2014 में उनका रिलेशनशिप खत्म हो गया. वहीं उम्र के फासले की बात करें तो 25 साल की शिवांगी जोशी और 39 साल के कुशाल टंडन के बीच 14 साल का गैप है. 

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivangi Joshi, Shivangi Joshi Instagram, Shivangi Joshi Latest Post, Kushal Tandon, Randeep Rai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com