पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में पुरानी अंगूरी भाभी फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) करीब 6 साल बाद टीवी सीरियल में वापसी करने जा रही हैं, जिसके चलते वह सुर्खियों में हैं. हालांकि इससे पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह ऑटो चलाती हुई दिख रही हैं. वहीं शिल्पा के इस वीडियो पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट करते दिख रहे हैं. हालांकि इस वायरल वीडियो का सच कुछ और हैं.
ऑटो चलाती दिखीं शिल्पा शिंदे
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक रील शेयर किया है, जिसमें वह ऑटो में आराम से बैठी दिख रही हैं. तभी एक लड़की आकर उनसे कहती हैं, 'वर्सेवा चलोगे, क्या?'. इस पर शिल्पा जवाब देती हैं कि नहीं जाना. तब लड़की पूछती है कि, 'क्यों नहीं'. फिर शिल्पा कहती हैं कि बस नहीं जाना. एक्ट्रेस के इस फनी वायरल वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.
ऑटो वालों के लिए शेयर किया वीडियो
वीडियो के जरिए शिल्पा शिंदे मुंबई के ऑटोवाले के एटीट्यूड की बात कर रही हैं. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मुंबई के ऑटो रिक्शा वाले का एटीट्यूड'. वहीं उनके इस वीडियो पर कई लोग उन्हें सपोर्ट करते भी नजर आए. बता दें, बिग बॉस 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे जल्द ही टीवी सीरियल मैडम सर से छोटे पर्दे पर दोबारा वापसी करने जा रही हैं. सीरियल में वे एक पुलिस की भूमिका में नजर आएंगी, जो कि शादी और फैमिली के लिए सपनों को छोड़ देती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं