विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2021

तीन हफ्ते बाद सुपर डांसर के सेट पर पहुंची शिल्पा शेट्टी, चेहरे पर नजर आई उदासी...देखें Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपने वैनिटी वैन से निकलती हैं और शूट के लिए जाती हैं. हर समय खिलखिलाकर हंसने वालीं शिल्पा इस दौरान एकदम शांत और उदास नजर आईं.

तीन हफ्ते बाद सुपर डांसर के सेट पर पहुंची शिल्पा शेट्टी, चेहरे पर नजर आई उदासी...देखें Video
सुपर डांसर 4 के शूट पर वापस लौटीं शिल्पा शेट्टी
नई दिल्ली:

राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में आने के बाद शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर चैप्टर 4 शो से ब्रेक ले लिया था. ऐसे में अब ताजा खबर है कि शिल्पा शेट्टी एक बार फिर काम पर वापस आ गई हैं. शिल्पा ने सुपर डांसर की शूटिंग शुरू कर दी है और उनसे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. वीडियो को जाने-माने बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस शूट के लिए जाती हुई दिखाई दे रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपने वैनिटी वैन से निकलती हैं और शूट के लिए जाती हैं. हर समय खिलखिलाकर हंसने वालीं शिल्पा इस दौरान एकदम शांत और उदास नजर आईं. स्काई ब्लू और रेड कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में शिल्पा हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं. शिल्पा के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आज ये हंस क्यों नहीं रही है?'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी का करियर बर्बाद कर दिया'.

वहीं कुछ लोग शिल्पा को मजबूत महिला बताते हुए यह भी लिख रहे हैं कि उन्हें एक्ट्रेस को एक बार फिर काम पर जाता हुआ देख अच्छा लग रहा है. गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ने जब रियलिटी शो से ब्रेक लिया था तब लोग उन्हें भी लेकर सवाल खड़े करने लगे थे. शिल्पा पिछले तीन हफ्ते से शो की शूटिंग नहीं कर रही थीं. इतना ही नहीं, शिल्पा को रिप्लेस किए जाने को लेकर भी खबरें जोरों पर थीं, लेकिन उन्होंने शो पर वापस आकर इन अफवाहों को गलत साबित कर दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Viral Video, Shilpa Shetty Super Dancer 4, Super Dancer 4, Raj Kundra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com