विज्ञापन
This Article is From May 29, 2021

Shilpa Shetty और Suniel Shetty ने Dhadkan के आइकॉनिक सीन को किया रीक्रिएट, गाने पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन...Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ‘दिल ने ये कहा है दिल से’ गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं.

Shilpa Shetty और Suniel Shetty ने Dhadkan के आइकॉनिक सीन को किया रीक्रिएट, गाने पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन...Video
शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी
  • वायरल हुआ शिल्पा-सुनील शेट्टी का वीडियो
  • फिल्म धड़कन के आइकोनिक सीन को किया रीक्रिएट
  • सुपर डांसर 4 में गेस्ट जज बनकर पहुंचेंगे सुनील
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की फिल्म ‘धड़कन' ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में शिल्पा और सुनील की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. आज भी कई मौकों पर शिल्पा-सुनील इस फिल्म के गाने पर परफॉर्म करते नजर आते हैं. ऐसे में दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ‘दिल ने ये कहा है दिल से' गाने को ‘सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4)' के स्टेज पर बड़े ही खूबसूरती से परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. फिल्मफेयर द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में शिल्पा और सुनील के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) येलो ड्रेस में गाने पर लिप्सिंग करते हुए देखी जा सकती हैं. वहीं सुनील शेट्टी भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से एक्ट्रेस का पूरा साथ दे रहे हैं. जिस तरह से दोनों ने गाने को रीक्रिएट किया है, वह फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को अभी तक 3 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, “मुझे लगता है कि मैं अकेला नहीं हूं जिसने इस वीडियो को 5 बार से भी ज्यादा देखा है”. एक अन्य यूजर ने लिखा है, “OMG यह कमाल था! दोनों की एक्टिंग कमाल थी”. वहीं एक और यूजर ने लिखा है, “काश ये फिल्म में भी ऐसी एक्टिंग करते”.

बता दें, फिल्म ‘धड़कन' साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसमें शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी के अलावा अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में देखे गए थे. फिल्म में शिल्पा ने अंजली और सुनील ने देव का किरदार निभाया था, जो कि बहुत पॉपुलर हुआ था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Suniel Shetty, Shilpa Suniel Video, Super Dancer 4, Shilpa Shetty Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com