विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2023

शिखर धवन ने क्रिकेट छोड़ एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम? कुंडली भाग्य के सेट पर 'गब्बर' को 'दबंग' पुलिसवाले के लुक में देख चौंके फैंस

वीडियो में वह गुंडों की पिटाई करते हुए भी दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो देखने के बाद फैंस भी अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

शिखर धवन ने क्रिकेट छोड़ एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम? कुंडली भाग्य के सेट पर 'गब्बर' को 'दबंग' पुलिसवाले के लुक में देख चौंके फैंस
शिखर धवन की कुंडली भाग्य के सेट से वायरल हुई तस्वीरें
नई दिल्ली:

कुंडली भाग्य इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. जहां शो में लीप के बाद नए कलाकारों की सीरियल में एंट्री होने वाली है तो वहीं अब भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के शो में एंट्री करने की खबरें हैं. इसी बीच सीरियल के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वीडियो में वह गुंडों की पिटाई करते हुए भी दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो देखने के बाद फैंस भी अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

सीरियल कुंडली भाग्य में नजर आने वाली अंजुम फकीह ने हैंडसम क्रिकेटर शिखर धवन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें शिखर धवन पुलिस वाले के लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं एक्टर अभिषेक कपूर भी साथ में नजर आ रहे हैं.

एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने ही नहीं बल्कि क्रिकेटर शिखर धवन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जो देखने में किसी सेट की लग रही है. वहीं क्रिकेटर गुंडों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें वह पुलिस के अवतार में दबंग लुक में दिख रहे हैं. फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है.

इस वीडियो के साथ शिखर धवन ने कैप्शन में लिखा, ''आली रे आली! आता तुझी बारी आली! कुछ नए के साथ जल्द आ रहा हूं.' इस पर फैन ने लिखा, 'कोई बात नही हमारे गब्बर अब चाहे ग्राउन्ड पे ना दिखे लेकिन फिल्म में जरुर दिखेंगे.'  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, Shikhar Dhawan Kundali Bhagya, Shikhar Dhawan Acting Career, Shikhar Dhawan News, Shikhar Dhawan Update, Shikhar Dhawan In Kundali Bhagya, Anjum Fakih, Abhishek Kapur, Kundali Bhagya, Shikhar Dhawan  in Serial, Shikhar Dhawan Instagram, Tv News, Tv News In Hindi, Tv Serial In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, कुंडली भाग्य, शिखर धवन,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com