सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से अभी तक उनके फैन्स सदमे में हैं. अभी तक कुछ लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि उनके चेहते सितारे अब इस दुनिया में नहीं रहे. सिद्धार्थ के जाने से ‘सिडनाज' की फेमस जोड़ी भी टूट गई है. हालांकि ‘सिडनाज' के फैन्स का मानना है कि यह जोड़ी कभी नहीं टूट सकती. सिद्धार्थ के निधन के बाद लोग उनकी सबसे करीबी दोस्त शहनाज गिल को लेकर बड़े चिंतिंत हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों की पुरानी वीडियोज व तस्वीरें देखने को मिल रही हैं. इसी क्रम में शहनाज का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मौत पर अपनी राय देती हुई दिखाई दे रही हैं.
बता दें, इस वीडियो में शहनाज सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बात कर रही हैं. शहनाज को इस वीडियो में बोलते हुए सुना जा सकता है कि, ‘जितनी हमारी लाइफ है, उतनी हमें जी लेनी चाहिए. दुख हो सुख हो, क्योंकि इतना नाम कमाना बाद में चले जाना...नहीं अच्छा लगता और उनकी तो उम्र बहुत छोटी थी'. शहनाज गिल के इस पुराने वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो चले हैं और एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला को नम आंखों से याद कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि बीते सितंबर महीने में आज ही के दिन सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. एक्टर ने महज 40 साल की छोटी सी उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. सिद्धार्थ अपने पीछे अपनी मां, दो बहनों और सबसे करीबी दोस्त शहनाज गिल को छोड़कर गए हैं.
ये भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं