विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2020

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप पर खुलकर बोलीं शहनाज गिल, कहा- ऐसा फेम नहीं चाहिए...देखें Video

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने मीडिया सेशन के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर यह बात कही है.

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप पर खुलकर बोलीं शहनाज गिल, कहा- ऐसा फेम नहीं चाहिए...देखें Video
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की फाइल फोटो
  • शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का वीडियो हुआ वायरल
  • शहनाज गिल ने सिद्धार्थ के साथ रिश्ते पर किया खुलासा
  • वीडियो में कही ये बात
नई दिल्ली:

'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' जैसे अपने चरम पर पुहंच रहा है, वैसे-वैसे घर के सदस्यों का सव्र का बांध टूटा जा रहा है. हाल ही में बिग बॉस में मीडिया ने कंटेस्टेंट्स के तीखे सवाल पूछे. वहीं, शो में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के आंसू तब निकल पड़े जब उनसे मीडिया ने उनसे सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) से उनकी दोस्ती के बारे में पूछा.  टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट इंडिया टाइम्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रोमो क्लिप में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) की शहनाज को 'गंद' कहने को लेकर आलोचना की जाती है. ऐसे में माहिरा को आगे कहते सुना जाता है कि शहनाज ने एक बार उनसे कहा था कि, "तू क्या है, तेरा लेवल क्या है."

गणेश आचार्य पर एक और महिला ने लगाए आरोप, बताया- यौन संबंध बनाने के लिए किया था मजबूर

शहनाज (Shehnaaz Gill) मीडिया से बातचीत के दौरान कहती हैं कि वह दावा करती हैं कि वह सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) से भावुक तौर पर जुड़ी हैं, लेकिन फिर बाद में वह सिद्धार्थ के दुश्मन ग्रुप के साथ जाकर बैठती हैं. वहीं उनकी और सिद्धार्थ की दोस्ती को लेकर जब सवाल उठाया गया और पूछा गया कि क्या यह सिर्फ गेम के लिए हैं, इस पर शहनाज हामी भर देती हैं. इसके बाद सिद्धार्थ उनसे बहस करने लगते हैं.

मौनी रॉय का डेब्यू सॉन्ग 'भीगी भीगी रातों में' हुआ रिलीज, जबरदस्त अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस- देखें Video

बिग बॉस (Bigg Boss) में मीडिया सेशन के बाद शहनाज (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) को बाथरुम में खूब लड़ते हैं, वहीं बाद में शहनाज को रश्मि देसाई से बात करते देखा जाता हैं. शहनाज रश्मि (Rashami Desai) से कहती हैं, "ऐसा फेम नहीं चाहिए मीडिया में." शहनाज गिल और रश्मि देसाई का य यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Sidharth Shukla, Bigg Boss, Bigg Boss 13, Bigg Boss House, Bigg Boss Updates, Bigg Boss News, Shehnaaz Gill Opens Up On Relationship With Sidharth Shukla, Bigg Boss Media Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com