विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2020

शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को बताया टीआरपी किंग, बोलीं- उसके जाने के बाद बिग बॉस 14 नहीं देखूंगी...

बिग बॉस 13 की धमाकेदार कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने बिग बॉस 14 को लेकर अपने दिल की बात कही है.

शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को बताया टीआरपी किंग, बोलीं- उसके जाने के बाद बिग बॉस 14 नहीं देखूंगी...
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कही यह बात
  • बिग बॉस 13 में आई थीं शहनाज गिल
  • सिद्धार्थ शुक्ला से रही थी अच्छी दोस्ती
  • सिद्धार्थ को बताया टीआरपी किंग
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 की धमाकेदार कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने बिग बॉस 14 को लेकर अपने दिल की बात कही है. शहनाज गिल का मानना है कि सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से ही शो चल रहा है और उनके जाने के बाद वह शो नहीं देखेंगी. यही नहीं शहनाज गिल ने बिग बॉस के फ्रेशर्स को लेकर भी जमकर निशाना साधा है और उनके कुछ नहीं करने को लेकर अपना पक्ष रखा है. बता दें कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बिग बॉस 13 में आई थीं, और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ उनकी दोस्ती को खूब पसंद भी किया गया था.

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा है, 'सिद्धार्थ शुक्ला टीआरपी किंग है. बीबी 14 थोड़ा चल रहा है उसको डालने से. मुझे पूरा यकीन है कि ढेर सारे लोग सिर्फ उसकी वजह से ही देख रहे हैं. मैं सिद्धार्थ की वजह से ही शो देख रही हूं. जितनी देर वो घर में है देखूंगी, बाद में नहीं देखूंगी. बिग बॉस किसी वजह से ही सीनियर्स को लेकर आए हैं.'

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के कंटेस्टेंट्स को लेकर शहनाज गिल का कहना है, 'आप कितने भी अच्छे बनें, सबका असली रंग बाहर आ ही जाता है. बिग बॉस असली पर्सनेलिटी बाहर निकलवा ही लेते हैं. शो आपकी और आपके धैर्य की परीक्षा लेता है. लेकिन अभी तक घर के सदस्यों को समझ ही नहीं आ रहा है कि वह करने क्या आए हैं. उनका कोई अपना नजरिया नहीं है और वह पूरी तरह से सीनियर्स पर निर्भर हैं.' इस तरह शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने शो को लेकर अपना पक्ष बहुत ही बेबाकी के साथ रखा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Bigg Boss 14, Sidharth Shukla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com