विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2021

दुल्हन बनीं शहनाज गिल का Video हुआ वायरल, लाल जोड़े में हंसते देख फैन्स बोले- सिड को इतनी जल्दी भूल गई...

लाल रंग के जोड़े में शहनाज गिल का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद 'सिडनाज' फैन्स इमोशनल हो गए हैं.

दुल्हन बनीं शहनाज गिल का Video हुआ वायरल, लाल जोड़े में हंसते देख फैन्स बोले- सिड को इतनी जल्दी भूल गई...
दुल्हन बनीं शहनाज गिल का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सिद्धार्थ शुक्ला को गए हुए काफी समय बीत चला है, लेकिन उनके फैन्स उन्हें भूलने का नाम ही नहीं ले रहे. वहीं सिद्धार्थ के जाने के बाद उनकी सबसे करीबी दोस्त शहनाज गिल का भी बुरा हाल है. शहनाज जैसे-तैसे खुद को संभाल कर अपनी जिंदगी को वापस पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं. वहीं सिडनाज के चाहने वाले अक्सर दोनों की कोई न कोई पुरानी वीडियो शेयर कर अपने फेवरेट कपल को लगातार याद कर रहे हैं. इसी क्रम में शहनाज का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वे दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं.

शहनाज गिल के फैन क्लब से इस वीडियो को शेयर किया गया हैं, जिसमें वे किसी नई नवेली दुल्हन की तरह सजी-संवरी दिख रही हैं. शहनाज का ये ब्राइडल लुक एक तरफ जहां उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है, वहीं कुछ उनके इस लुक को देखने के बाद इमोशनल भी हो गए हैं. वीडियो में शहनाज लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. वीडियो में उन्हें कभी फूलों की माला पकड़े तो कभी मेकअप करवाते हुए देखा जा सकता है. शहनाज इस वीडियो में बहुत खुश नजर आ रही हैं. गौरतलब है कि यह किसी फोटोशूट के दौरान का वीडियो है.

वहीं वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘हम आपको सिड के साथ ऐसे देखना चाहते थे'. तो एक और ने लिखा है, ‘काश ये सच हो पाता'. वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि इस तरह के वीडियो अपलोड करने से शहनाज की फीलिंग्स हर्ट हो सकती है, इसलिए एडमिन को ऐसे वीडियोज अपलोड नहीं करने चाहिए. इतना ही नहीं, कुछ लोग तो इस वीडियो को शहनाज की लेटेस्ट वीडियो समझ रहे हैं. एक ने कमेंट करते हुए इस पर लिखा है, 'सिड को इतनी जल्दी भूल गई. आपसे ये उम्मीद नहीं थी'. 

ये भी देखें: Sriti Jha और Shabir Ahluwalia से खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Video, Shehnaaz Gill Old Video, Shehnaaz Gill Throwback Video, Shehnaaz Gill Bride, Shehnaaz Gill Bride Video, Shehnaaz Gill Viral Video, Shehnaaz Gill Latest Video, Sidnaaz, Shehnaazians, Sidharth Shukla, Habit Song, Shehnaaz Gill Bridal Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com