Tum Se Tum Tak Promo: तान्हाजी, रांती, श्रीकांत और लक्ष्मी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके एक्टर शरद केलकर की आवाज का हर कोई फैन हैं. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वह टीवी का वो जाना पहचाना चेहरा हैं, जिन्होंने सात फेरे और सिंदूर तेरे नाम का से फैंस के बीच खास जगह बनाई है. लेकिन काफी समय से वह टीवी शोज में नजर नहीं आ रहे थे. पर अब वह टीवी शो तुम से तुम तक से कमबैक करने वाले हैं, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है क्योंकि शो की कहानी के अनुसार, वह 27 साल छोटी लड़की के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे.
मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए प्रोमो में 19 वर्षीय निहारिका चौकसी एक मिडिल क्लास परिवार की लड़की देखने को मिल रही है, जिसकी मां उसके लिए अच्छा लड़का मांगती दिख रही है. वहीं दूसरी तरफ एक 26 वर्षीय अमीर बिजनेसमैन आर्या (शरद केलकर का किरदार) देखने को मिल रहा है, जिसकी मां उसे एक लाइफ पार्टनर ढूंढने के लिए कहती है. इस आइडिया को वह रिजेक्ट कर देता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
प्रोमो देखते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. एक यूजर ने लिखा, ओएमजी 27 साल का गैप. दूसरे यूजर ने लिखा, यह सबसे बड़ा उम्र का फासला है, जो मैंने पहली बार देखा है. तीसरे यूजर ने लिखा, उम्र का कितना बड़ा अंतर है, 27 साल का अंतर, वह उसके पिता बनने के लिए काफी बड़ा है. मुझे नहीं पता कि चैनल इस तरह की कहानी क्यों दिखा रहे हैं. मुझे पता है कि यह एक थ्रिलर है, लेकिन उम्र का अंतर बहुत बड़ा है.
इसके अलावा एक यूजर ने बताया कि तुम से तुम तक बंगाली सीरियल का रीमेक है. उन्होंने लिखा, हाल ही में लॉन्च हुआ बंगाली सीरियल "चिरोडिनी तुमी जे अमार" का रीमेक. देखने में मजा आएगा. यहां लड़की का नाम अनु है, बंगाली में अपर्णा लेकिन लड़के का नाम दोनों सीरियल में ही आर्या है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं