विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2021

अनिता भाभी ने करीना कपूर के सॉन्ग 'आओगे जब तुम साजना' पर किया क्लासिकल डांस, Video हुआ वायरल

टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' की मशहूर अभिनेत्री सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने सोशल मीडिया पर  'आओगे जब तुम साजना' सॉन्ग पर डांस वीडियो शेयर किया है.

अनिता भाभी ने करीना कपूर के सॉन्ग 'आओगे जब तुम साजना' पर किया क्लासिकल डांस, Video हुआ वायरल
सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने शेयर किया डांस वीडियो
  • सौम्या ने डांस वीडियो किया शेयर
  • टीवी पर अनिता भाभी के नाम से मशहूर हैं सौम्या
  • 'जब वी मेट' में निभा चुकीं करीना कपूर की बहन का किरदार
नई दिल्ली:

टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' की मशहूर अभिनेत्री सौम्या टंडन (Saumya Tandon) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. वहीं सौम्या टंडन (Saumya Tandon) को कुछ लोग गोरी मेम तो कुछ उन्हें प्यार से अनिता भाभी कहते हैं. सुपरहिट शो 'भाबीजी घर पर हैं' के जरिए उन्होंने घर-घर में अनिता नारायण मिश्रा के नाम से पहचाना जाता है. इस शो में उनके किरदार को खूब पसद किया गया था. हालही में सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने इस शो को अलविदा कहा है लेकिन उन्हें अनीता भाभी के नाम से ही लोग पुकारते हैं. वहीं उनके डांस वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने एक  डांस वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने किया डांस

सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में वो करीना कपूर के फेमस सॉन्ग 'आओगे जब तुम सजना' पर क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उन्हें डांस मूव काफी शानदर लग रहे हैं. साथ ही उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस कमाल के हैं. 

सौम्या टंडन (Saumya Tandon) का करियर

सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने साल 2006 में टीवी शो 'ऐसा देश है मेरा' के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी. इसमें उन्होंने रस्टी देओल का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्हें 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी' में देखा गया. जिसके बाद वो बतौर होस्‍ट शाहरुख खान के साथ रियलिटी शो 'जोर का झटका' में भी नजर आई थीं. इसके अलावा उन्हें 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन', 'मल्लिका-ए-किचन ऑन एयर' और 'डांस इंडिया डांस' जैसे सीरिलयों को भी होस्‍ट करते देखा गया है. वहीं साल 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' में उन्होंने करीना कपूर की बहन यानी गीत का किरदार निभाया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saumya Tandon, Saumya Tandon Babi Ji Ghar Par Hain, Saumya Tandon Viral Dance, Kareena Kapoor, Shahruk Khan, Jab We Met
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com