विज्ञापन

धुरंधर 2 की कहानी में कई ट्विस्ट्स लेकर आएंगी यामी गौतम, फिल्म में निभाने वाली हैं ये रोल

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू हो जाएंगे. धुरंधर 2 में कई नए कलाकार भी नजर आने वाले हैं.

धुरंधर 2 की कहानी में कई ट्विस्ट्स लेकर आएंगी यामी गौतम, फिल्म में निभाने वाली हैं ये रोल
धुरंधर 2 की कहानी में कई ट्विस्ट्स लेकर आएंगी यामी गौतम

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू हो जाएंगे. धुरंधर 2 में कई नए कलाकार भी नजर आने वाले हैं. बीते दिनों ऐसी भी चर्चा थी कि रणवीर सिंह की इस फिल्म में यामी गौतम की भी एंट्री होने वाली हैं. लेकिन अब साफ हो गया है कि धुरंधर 2 में वह नजर आने वाले हैं.साथ ही यह भी खुलासा हो गया है कि उनके किरदार को नाम क्या होगा.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन 200 करोड़ क्लब में पहुंचेगी धुरंधर 2? एडवांस बुकिंग में हुई बंपर कमाई

क्या होगा यामी गौतम का रोल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर 2 में यामी गौतम एक कैमियो रोल कर रही हैं. उनके इस किरदार का नाम शाजिया बानो होगा. वहीं कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स की मानें तो यामी गौतम फिल्म में एक डॉक्टर की भूमिका निभाती नजर आएंगी. यह कोई छोटा-मोटा कैमियो नहीं लगता, बल्कि कहानी में अहम ट्विस्ट से जुड़ा हुआ है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म के एंड क्रेडिट्स में 'YG' लिखा दिख रहा है, जिसे फैंस यामी गौतम का नाम मान रहे हैं. क्रेडिट्स में उन्हें 'डॉक्टर' के रोल के लिए क्रेडिट दिया गया है.

धुरंधर 2 की स्टारकास्ट

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं, जो यामी गौतम के पति भी हैं. यह अफवाहें इसलिए भी तेज हो रही हैं क्योंकि अस्पताल वाला सीन फिल्म की कहानी में बड़ा मोड़ लाता है. यह सीन भावनात्मक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है, जो हीरो के मिशन को प्रभावित कर सकता है.  फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जहां वे हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आएंगे. अन्य कलाकारों में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और कई अन्य शामिल हैं. पहली फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और अब सीक्वल से भी दर्शकों को जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर की उम्मीद है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 The Revenge, Yami Gautam, Ranveer Singh, Film Dhurandhar 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com