संभावना सेठ और उनके पति और एक्टर अविनाश द्विवेदी लंबे इंतजार के बाद माता-पिता बने हैं. वहीं कपल के घर सरोगेसी के जरिए दोगुनी खुशी आई है और वह जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं. भोजपुरी और हिंदी टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशियों को साझा किया और क्या नया चल रहा है, ये भी बताया. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बच्चों को अपने घर लाने और परिवार द्वारा ग्रैंड वेलकम की झलक दिखाई है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. संभावना सेठ की उम्र 45 साल है. उन्होंने मां बनने की अपनी संघर्ष यात्रा को भी कई बार शेयर किया है.
6 दिन बाद अस्पताल से लौटे जुड़वां बच्चे
संभावना सेठ और अविनाश के जुड़वा बच्चे 6 दिन अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रहने के बाद घर लौटे. वहीं यूट्यूब पर व्लॉग में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने ट्रेन से सफर करने का फैसला किया क्योंकि नवजात जुड़वा बच्चों के साथ कार से ट्रैवल करना आसान नहीं था. वीडियो में संभावना सेठ जुड़वा बच्चों के ग्रैंड वेलकम की झलक दिखाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं उनके घर में परिवार धूमधाम से स्वागत करता हुआ नजर आता है. इस दौरान फैमिली इमोशनल नजर आती है.
ये भी पढे़ं- 2 घंटे 8 मिनट की मूवी बनीं नेटफ्लिक्स पर नंबर वन, प्रियंका चोपड़ा भी हुईं फैन, कहा- समझदारी से बनाई गई फिल्म
40 दिन बाद दिखाएंगी बच्चों की झलक
संभावना सेठ ने व्लॉग में बताया कि वह नजर में विश्वास रखती हैं. इसलिए 40 दिन तक वह बच्चों के चेहरे पब्लिक में नहीं दिखाएंगी. इससे पहले 4 जून को संभावना सेठ ने व्लॉग में अपने बच्चों के आने की झलक दिखाई और बताया कि उन्होंने 10 साल के इंतजार के बाद मदरहुड पाया है. इस दौरान वह काफी इमोशनल होती हुईं नजर आईं. वहीं अविनाश ने बताया कि उनकी बेटी बेटे से एक मिनट पहले हुई है. इसलिए वह बड़ी है.
आसान नहीं रहा संभावना सेठ का मां बनने का सफर
माता-पिता बनने का सफर संभावना सेठ के लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा. उन्होंने पहले कई बार अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की थी. संभावना ने बताया था कि मां बनने की चाह में उन्होंने लगभग 10 वर्षों तक लगातार कोशिश की. इस दौरान उन्होंने सात बार आईवीएफ का सहारा लिया. लेकिन, हर बार निराशा का सामना करना पड़ा. कई बार गर्भपात का दर्द झेलना पड़ा और इलाज के कारण शारीरिक और मानसिक परेशानियों से भी गुजरना पड़ा. लंबे संघर्ष और कई असफल प्रयासों के बाद संभावना और अविनाश ने सरोगेसी का रास्ता चुना. इसी प्रक्रिया के जरिए आज दोनों जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन पाए.
इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी
संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर पति अविनाश द्विवेदी के साथ एक जॉइंट पोस्ट साझा किया था. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों के जन्म की जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट के साथ अस्पताल की कई तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वे दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में संभावना की आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दे रहे हैं. वहीं अविनाश उनके पास खड़े होकर उन्हें संभालते और हौसला देते नजर आए. पोस्ट के साथ संभावना और अविनाश ने लिखा, ''इस साल दीपावली मेरे घर समय से पहले आ गई है. लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए. हम भगवान के आभारी हैं. हर हर महादेव.''
ये भी पढे़ं- सपना चौधरी ने घरेलू हिंसा केस के बाद शेयर किया पोस्ट, कहा- 'आप बहरे बन जाएं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं