- सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे 'नच बलिए' सीजन 9
- 'नच बलिए' जल्द ही टीवी पर आएगा नजर
- 'नच बलिए' सीजन 9 में एक्स कपल आएंगे एक साथ!
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'भारत' (Bharat) की जबरदस्त सफलता के बाद, सलमान खान (Salman Khan) ने ये साबित कर दिया कि वह दर्शकों का मनोरंजन करने में कभी भी पीछे नहीं रहते. अब बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) छोटे पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं. 'बिग बॉस' (Bigg Boss) और 'दस का दम' (Dus Ka Dum) जैसे सुपरहिट शोज को होस्ट करने वाले सलमान खान अब डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के 9वें सीजन के प्रोड्यूसर बनकर छोटे पर्दे पर उतरेंगे. नच बलिए का सीजन 9 (Nach Baliye 9) इस बार बेहद रोचक ट्विस्ट के साथ लौटकर आने वाला है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी क्रिएटिविटी के साथ एक पायदान ऊपर चल रहे है. इस बार सलमान खान 'नच बलिए' सीजन 9 (Nach Baliye 9) के लिए प्रतियोगियों की पुरानी पलटन को वापस लाने के लिए तैयारी कर रहें हैं. नच बलिए एक ऐसा शो है जिसमें रियल जोड़ी 'बेस्ट डांसर' के खिताब को जीतने के लिए खून-पसीना बहाती है. लेकिन इस बार शो बेहद ही रोमांचक होने वाला है क्योंकि इस बार कंटेस्टेंटट अपने एक्स के साथ हाथ मिलाकर 9वें सीजन के लिए जोड़े में हिस्सा लेंगे.
घुटने में चोट के बाद भी प्रियंका चोपड़ा ने पार्टी में किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ Video
इस शो के लिए तैयारियां भी शुरु हो गई हैं. हालांकि, मेकर्स का ये आइडिया कितना सफल होगा ये तो शो के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा. बता दें स्टार प्लस पर आने वाले इस शो का प्रोमो रिलीज हो गया है. इस प्रोमो के रिलीज होने से फैन्स के अंदर एक्साइटमेंट बढ़ गया है. अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि इस बार शो में जज की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा लेकिन इस सीजन के होस्ट जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) करेंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं