विज्ञापन

बिग बॉस 20 के शूट पर भड़के सलमान खान, जाने किसे कहा- कैमरा के सामने आने की जरुरत नहीं?

सलमान खान लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग-बॉस-20' में होस्ट के तौर पर वापसी के लिए तैयार हैं, जिसके लिए अभिनेता ने शो की शूटिंग शुरू दी है. इस दौरान अभिनेता पैपराजी से थोड़ा नाराज नजर आए.

बिग बॉस 20 के शूट पर भड़के सलमान खान, जाने किसे कहा- कैमरा के सामने आने की जरुरत नहीं?
बिग बॉस 20 के शूट पर भड़के सलमान खान
नई दिल्ली:

सलमान खान लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग-बॉस-20' में होस्ट के तौर पर वापसी के लिए तैयार हैं, जिसके लिए अभिनेता ने शो की शूटिंग शुरू दी है. इस दौरान अभिनेता पैपराजी से थोड़ा नाराज नजर आए. शूटिंग के लिए अभिनेता ने काउबॉय लुक अपनाया हुआ था. शो में जाने से पहले उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और स्टेज से दूरी बनाने का निर्देश भी दिया. 

यह भी पढ़ें- क्या ग्रीक गॉड जैसे दिखते हैं ऋतिक रोशन? क्या कहती हैं ग्रीस की महिलाए, देखें मजेदार वीडियो

हालांकि, उन्हें किस बात ने उकसाया यह अभी साफ नहीं है. सेट पर सलमान खान काउबॉय लुक में नजर आए. उन्होंने गहरे भूरे रंग की लेदर काउबॉय हैट, नेवी ब्लू टी-शर्ट और ऑलिव ग्रीन वेस्ट पहनी थी. इस लुक को उन्होंने डेनिम, सिल्वर बेल्ट और अपने ट्रेडमार्क फिरोजी ब्रेसलेट के साथ पूरा किया. सोलो पोज देने के बाद अभिनेता ने पैपराजी के कहने पर उनके साथ भी फोटो खिंचवाई.हालांकि अभिनेता पैपराजी पर भड़कते हुए भी नजर आए. उन्होंने यह कहते हुए सुना गया, "यह मेरा काम नहीं है और मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है."

क्लिप के आखिर में, जब पैपराजी उनसे पोज देने के लिए कहते रहे, तो एक्टर चिढ़े हुए दिखे और उन्होंने उसी कहा, "फोटो, फोटो, फोटो."बिग बॉस के नए सीजन की बात करें तो, यह हिंदी रियलिटी शो का 20वां एडिशन है, जिसमें सलमान होस्ट के तौर पर वापस आ रहे हैं. सीजन का प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है.जिन लोगों को नहीं पता, सलमान 2010 में अमिताभ बच्चन की जगह सीजन 4 के होस्ट बनने के बाद से ही बिग बॉस का चेहरा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-'मुझे विदा करो', आवारापन विवाद के बाद अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, पोस्ट में कही ये बात

लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के मुख्य और सबसे लंबे समय तक रहने वाले होस्ट सलमान खान हैं, जो आगामी सीजन 'बिग बॉस 20' को भी होस्ट कर रहे हैं. सलमान खान लगातार इस शो का मुख्य चेहरा बने हुए हैं, हालांकि बीच में संजय दत्त (सीजन 5), फराह खान (विशेषांक/स्पिन-ऑफ) ने भी होस्ट किया है.

बिग बॉस में कई कंटेस्टेंट एक विशेष रूप से बनाए गए घर में बिना किसी बाहरी संपर्क के एक साथ रहते हैं. घर के अंदर सभी गतिविधियां कैमरों की लगातार निगरानी में होती हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Bigg Boss 20 Announcement, Bigg Boss 20 Coming Soon, Bigg Boss 20 Confirm Contestant, Bigg Boss 20 Confirmed Contestants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com