विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2018

VIDEO: Comedy High School पर पहुंचे सलमान खान, कॉमेडी शो को लेकर दिया ये बयान

सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उन्हें साफ-सुथरे कॉमेडी शो अच्छे लगते है, जिसमें अनावश्यक टीका-टिप्पणी नहीं की गई हो.

VIDEO: Comedy High School पर पहुंचे सलमान खान, कॉमेडी शो को लेकर दिया ये बयान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान
  • डिस्कवरी जीत पर शुरू होने वाला है नया शो
  • 'कॉमेडी हाईस्कूल' में दिखेंगे सलमान खान
  • राम कपूर और बच्चों संग करेंगे मस्ती
नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उन्हें साफ-सुथरे कॉमेडी शो अच्छे लगते है, जिसमें अनावश्यक टीका-टिप्पणी नहीं की गई हो. सलमान ने जारी बयान में कहा, 'कॉमेडी हाई स्कूल' की शूटिंग के दौरान अच्छा समय बीता. यह साफ-सुथरी कॉमेडी वाला शो है, जो मजेदार है लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें कुछ गलत या अनुचित टिप्पणियां नहीं की गई है. मुझे एक पल के लिए भी अजीब महसूस नहीं हुआ. सलमान 'कॉमेडी हाई स्कूल' के प्रीमियर एपिसोड में दिखाई देंगे, जिसका प्रसारण शनिवार को टेलीविजन चैनल डिस्कवरी जीत पर होगा.

Tiger Zinda Hai बनी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, टॉप-10 में आमिर पर भारी पड़े सलमान खान



इस शो की मेजबानी राम कपूर करेंगे. इस शो के जरिए समाज, संस्कृति, शिक्षा और मौजूदा घटनाक्रमों पर हल्की-फुल्की कॉमेडी पेश की जाएगी. इसमें गोपाल दत्त, पारितोष त्रिपाठी, कृष्णा भट्ट, जसमीत भाटिया और दीपक दत्ता जैसे सितारे दिखाई देंगे.

VIDEO: सलमान खान, कैटरीना कैफ और अली अब्बास जफर से NDTV की खास बातचीत

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Comedy High School, Comedy Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com