विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2021

बारिश में भीगकर ठंड से कांपते हुए रुबीना दिलैक ने यूं की थी ‘भीग जाऊंगा’ की शूटिंग, शेयर किया Video

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'भीग जाऊंगा’ गाने की शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना पानी में भीगते हुए गाने की शूटिंग कर रही हैं.

बारिश में भीगकर ठंड से कांपते हुए रुबीना दिलैक ने यूं की थी ‘भीग जाऊंगा’ की शूटिंग, शेयर किया Video
रुबीना दिलैक ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

रुबीना दिलैक इन दिनों हर जगह खूब चर्चा बटोर रही हैं. म्यूजिक वीडियो हो या सोशल मीडिया, हर तरफ बस रुबीना के जलवे हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि बिग बॉस की विजेता बनने के बाद रुबीना की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. इस शो में उन्हें बॉस लेडी का भी तमगा दिया गया था. रुबीना के पास फिलहाल प्रोजेक्ट्स की भरमार है और हाल ही में उनका लेटेस्ट रिलीज गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. ऐसे में रुबीना ने अब गाने की शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया है.

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'भीग जाऊंगा' गाने की शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे स्टेबिन बेन के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना पानी में भीगते हुए गाने की शूटिंग कर रही हैं. इसके कैप्शन में रुबीना ने बताया है कि उन्होंने बहुत ही ज्यादा ठंड में शूटिंग की थी. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “इतनी ठंड लगी कि पूछो मत. मैं और स्टेबिन लाइव आ रहे हैं ऐसे ही कुछ मोमेंट्स आपके साथ शेयर करने के लिए. आज शाम 7.15 बजे...सी यू”. इसके साथ ही रुबीना ने एक दिल इमोजी भी बनाया है.

कुछ ही देर में वीडियो को 1 लाख 66 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. वहीं, एक दिन पहले ही रिलीज हुए इस गाने को 13 मिलियन से भी अधिक यू-ट्यूब व्यूज आ गए हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर रुबीना दिलैक दर्शकों पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Video, Rubina Dilaik New Song, Bheeg Jaunga, Stebin Ben, Rubina Dilaik Viral Video, Rubina Dilaik Dance Video, Rubina Dilaik Bts Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com