- 5 हफ्ते बचे हैं बिग बॉस के फिनाले को
- रुबिना और अभिनव जीत रहे फैन्स का दिल
- लगातार सलमान खान के निशाने पर
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) जब से शुरू हुआ है, ऐसा लग रहा है कि हर सदस्य को आने-जाने की खुली छूट दी गई है. अगर इस शो में कोई दो सदस्य हैं जो शुरू से डटे हुए हैं तो वह रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ही हैं. रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने इस शो में पहले दिन एंट्री की थी, और वह अभी तक घर में मौजूद हैं और एक बाहर भी किसी भी वजह से घर छोड़कर नहीं गए हैं. जबकि इस समय घर में मौजूद सभी सदस्य किसी बहाने या वोटिंग में निकाले जाने के बाद घर में वापसी कर चुके हैं. वह बाहर की सारी जानकारी ले चुके हैं और उसी के मुताबिक गेम भी खेल रहे हैं. जहां सोनाली फोगाट, राखी सावंत और अर्शी खान चलती गाड़ी में सवार हुए हैं, उन्हें छोड़कर नजर डालते हैं ऐसे सदस्यों पर जिन्होंने बिग बॉस (Bigg Boss) की अंदर-बाहर आने जाने की स्कीम का फायदा उठाया है...
Bigg Boss 14: बिग बॉस ने घरवालों से छीना सारा राशन, अर्शी खान लगी फूट-फूटकर रोने
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1. एजाज खान (Eijaz Khan): एजाज खान उस समय शुरुआत में ही शो से बाहर गए थे, जब सिद्धार्थ शुक्ला बतौर सीनियर घर में मौजूद थे. इसमें एक टास्क हुआ जिसमें हारने वाली टीम को सीनियर समेत शो से बाहर हो जाना था. सिद्धार्थ शुक्ला की टीम हारी, एजाज खान और पवित्र पुनिया बाहर हुआ. लेकिन उन्हें वापस लाया गया.
2. राहुल वैद्य (Rahul Vaidya): राहुल वैद्य ने उस समय घर को छोड़ दिया था जब उन्हें लगा कि वह जैस्मीन भसीन और रुबिना दिलैक से वोटिंग में हार सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने घर को मिस कर रहे हैं, और शो वॉलंट्री शो छोड़कर जाना चाहते हैं. वे चले गए और फिर वह शो में वापस लौटे.
3. निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli): निक्की तम्बोली भी घर से बाहर हो चुकी हैं. उन्हें जनता की वोटिंग पर घर से बाहर होना पड़ा था. लेकिन निर्माता उन्हें वापस बुलाकर लाए और उनका गेम अब पूरी तरह से बदल चुका है.
4. अली गोनी (Aly Goni): अली गोनी बिग बॉस की चलती ट्रेन में सवार हुए थे और वह जैस्मीन भसीन के सहारे के तौर पर शो में आए थे. लेकिन वह अली गोनी उस समय घर से बाहर हो गए थे, जब एक टास्क के दौरान जैस्मीन-अली में से एक को बाहर होने का फैसला करना था. इस तरह वह भी बाहर की सारी बातें जानते हैं, और राहुल की तारीफें करते रहते हैं.
5. विकास गुप्ता (Vikas Gupta): विकास गुप्ता को कुछ इस तरह की सहूलियत हासिल है जो अभी तक किसी सदस्य को नहीं मिली है. उन्होंने अर्शी खान को धक्का दिया, उसके बावजूद वह घर में आ गए. फिर उनकी तबियत बिगड़ी वह बाहर गए. अब वह फिर से घर में लौट चुके हैं. यही नहीं, वह राहुल वैद्य को दिशा परमार को लेकर पूरा फीडबैक देते हैं, और बाहर की बातें अंदर खूब करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं