रामानंद सागर के दूरदर्शन सीरियल रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण के किरदार से खूब शोहरत हासिल की. लंकाधिपति रावण यानी लंकेश, का किरदार उनकी वजह से आज भी हमारी आंखों के सामने आ जाता है. वैसे तो कई अन्य एक्टरों ने भी टीवी शो और फिल्मों में 'रावण' का अभिनय किया, लेकिन जो बात अरविंद में थी, वो किसी और में नहीं. उन्होंने नकारात्मक छवि को पर्दे पर जीवंत कर दिया था. गुजराती रंगमंच से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरविंद त्रिवेदी को दूरदर्शन पर 1986 में शुरू हुए रामायण सीरियल ने देश और दुनिया भर के टीवी दर्शकों का चहेता बना दिया. हालांकि, असल जिंदगी में वो भी राम भक्त थे. मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मे इस एक्टर को शूटिंग के वक्त कई दफा भगवान राम को अपशब्द कहने पड़ते थे. ऐसे में उन्हें थोड़ा मानसिक तनाव भी होता था, इसके लिए वो भगवान राम से रोज माफी भी मांगते थे. इन बातों का खुलासा, उन्होंने कई टीवी इंटरव्यू में खुद किया था.
एक ओर जहां इस सीरियल से एक्टर अरुण गोविल को राम के रूप में लोकप्रियता मिली, तो वहीं एक्टर अरविंद त्रिवेदी को भी रावण के रूप में सराहा गया. इसमें उनके बोले गए संवाद सदा के लिए अमर हो गए. उन्होंने अपने अभिनय की ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी लोग रावण के किरदार में उन्हें ही देखते हैं. उनकी बॉडी लैंग्वेज, बुलंद आवाज और हंसने का तरीका शानदार था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
6 अक्टूबर 2021 को अरविंद त्रिवेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उन्होंने अपने करियर के दौरान सैकड़ों फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया, लेकिन सबसे लोकप्रिय उनका किरदार 'रावण' का ही रहा. उन्होंने राजनीति में भी अपना हुनर दिखाया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं