विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2022

रेड कार्पेट पर हाथों में हाथ डाल राकेश बापट और शमिता शेट्टी ने ली एंट्री, फैंस बोले- अब जलने वालों की होगी बोलती बंद... 

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन जैसे ही शमिता शेट्टी अपने बॉयफ्रेंड राकेश के साथ पहुंचीं लोगों की निगाहें उनपर ही रुक गईं. ब्लैक आउटफिट में कपल काफी ग्लैमरस दिख रहा था

रेड कार्पेट पर हाथों में हाथ डाल राकेश बापट और शमिता शेट्टी ने ली एंट्री, फैंस बोले- अब जलने वालों की होगी बोलती बंद... 
रेड कार्पेट पर हाथों में हाथ डाल राकेश बपाट और शमिता शेट्टी ने ली एंट्री
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर इन दिनों शमिता शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा लाइमलाइट में बनी हुई हैं. आए दिनों वे अपने बॉयफ्रेंड राकेश बपाट के साथ पब्लिक एरिया में स्पॉट होती हैं. वहीं बीते दिनों उनके ब्रेकअप की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं. जिसका अब शमिता ने ऐसा करार जवाब दिया है जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे जी हां, हाल ही में शमिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन जैसे ही शमिता शेट्टी अपने बॉयफ्रेंड राकेश के साथ पहुंचीं लोगों की निगाहें उनपर ही रुक गईं. ब्लैक आउटफिट में कपल काफी ग्लैमरस दिख रहा था वहीं खास बात तो ये है कि दोनों ने एक दूसरे के हाथों में हाथ डाल अवॉर्ड फंक्शन में एंट्री की है. जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले शमिता और राकेश के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं. वहीं अब दोनों की इस एंट्री ने धूम मचा दी है एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- अब जलने वालों की होगी बोलती बंद. तो दूसरे फैन ने बोला- ये था करारा जवाब.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raqesh Bapat, Raqesh Bapat Video, Shamita Shetty, Shamita Shetty Age, Shamita Shetty Video Viral, Shamita Shetty Bigg Boss, Shamita Shetty Boyfriend, Shamita Shetty Instgram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com