विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2021

राजू श्रीवास्तव की होगी ‘और भाई क्या चल रहा है’ शो में धमाकेदार एंट्री, अपना ही किरदार निभाएंगे कॉमेडियन

एंड टीवी के शो ‘और भई क्या चल रहा है’ में जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की एंट्री होने वाली है. सीरियल में वे अपना खुद का ही किरदार निभाते हुए देखे जाएंगे.

राजू श्रीवास्तव की होगी ‘और भाई क्या चल रहा है’ शो में धमाकेदार एंट्री, अपना ही किरदार निभाएंगे कॉमेडियन
राजू श्रीवास्तव फोटो
नई दिल्ली:

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को उनकी स्पॉट ऑन कॉमिक टाइमिंग और कमाल की परफॉरमेंस स्किल्स के लिये जाना जाता है. राजू जल्द ही एंड टीवी के ‘और भई क्या चल रहा है' (Aur Bhai Kya Chal Raha Hai) शो में नजर आएंगे. इस शो में वह एक जाने-माने कॉमेडियन का अपना खुद का किरदार निभाएंगे. इसमें वह बिट्टू कपूर (अनु अवस्थी) के दूर के रिश्तेदार बने हैं. अब कहानी यह है कि बिट्टू कपूर और पप्पू पांडे (संदीप यादव) की शादी होने वाली है और शादी का मतलब है ग्रैंड सेलीब्रेशन्स के साथ ही ढेर सारा खाना-पीना और नाचना-गाना.

यह खुशी का मौका है और रमेश प्रसाद मिश्रा (अंबरीश बॉबी) एवं जफर अली मिर्जा (पवन सिंह) तैयारियों में जुटे हैं. लेकिन समस्या यह है कि मुसीबत और मिश्रा एवं मिर्जा का चोली-दामन का साथ रहा है! तो क्या इस बार बिट्टू और पप्पू की शादी में राजू के आने के साथ मुसीबत अपना रास्ता बदल देगी?

4q3plc5g

शो में अपनी एंट्री पर राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava Comedy) ने कहा, “बहुत कम समय में ही ‘और भई क्या चल रहा है‘ मेरा एक पसंदीदा शो बन गया है. मुझे इसमें मिश्रा और मिर्जा की नोंक-झोंक देखकर बहुत मजा आता है. इसलिये जब मुझसे इस शो में एक कैमियो करने के लिये पूछा गया तो मैंने फौरन हां कह दिया”. अपने किरदार के बारे में विस्तार से बताते हुए राजू श्रीवास्तव ने कहा, “शो में मैं अपना खुद का ही किरदार निभा रहा हूं. मैं बिट्टू कपूर का दूर का रिश्तेदार बना हूं. यह निश्चित रूप से बहुत मजेदार और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है और मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक इसे देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे”.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raju Srivastava, Aur Bhai Kya Chal Raha Hai, Raju Srivastava Comedy, Raju Srivastava Best Comedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com