VIDEO: हनीमून वीडियो पोस्ट कर रहे थे 'बिग बॉस' के ये विनर, पत्नी ने दिया घुमा के...

'बिग बॉस 9' के विजेता रहे प्रिंस नरुला (Prince Narula) अपनी पत्नी युविका चौधरी के साथ मालदीव में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं. दोनों की शादी 10 अक्टूबर को मुंबई में हुई थी.

VIDEO: हनीमून वीडियो पोस्ट कर रहे थे 'बिग बॉस' के ये विनर, पत्नी ने दिया घुमा के...

Prince Narula Yuvika Chaudhary Honeymoon: 10 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे युविका और प्रिंस

नई दिल्ली:

'बिग बॉस (Bigg Boss)' ने प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) को मिलवाया और 3 साल तक डेटिंग के बाद दोनों ने 10 अक्टूबर को शादी कर ली. मुंबई में शादी और चंडीगढ़ में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद 'बिग बॉस 9' के विजेता रहे प्रिंस नरुला और युविका हनीमून के लिए मालदीव रवाना हुए. मालदीव में दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्टेंड कर रहे हैं, साथ ही हनीमून के दिलचस्प वीडियो साझा कर अपने फैन्स को एंटरटेन कर रहे हैं. 

Video: हीरोइन को बैक सीट पर बिठाकर हीरो ने उड़ाई कानून की धज्जियां, बिन हेलमेट के रॉन्ग साइड चलाया स्कूटर

प्रिंस नरुला हनीमून के दौरान युविका चौधरी को तंग करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. जब युविका उनके कंधे का सहारा लेकर आराम फरमा रही होती हैं, तो प्रिंस उन्हें बार-बार उठा रहे हैं. इससे परेशान होकर युविका उन्हें घुमा कर मस्तीभरे अंदाज में मारती है.

बिग बी के नाती के साथ दिखीं शाहरुख खान की बेटी, आर्यन-नव्या के बाद सुर्खियों में सुहाना-अगस्त्य की दोस्ती...

देखें, प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के हनीमून की तस्वीरें और वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yuvikachaudhary (@yuvikachaudhary) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yuvikachaudhary (@yuvikachaudhary) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by princenarula (@sangi_prince_narula) on

सलमान खान की 'वॉन्टेड' गर्ल हैं 5 साल के बेटे की मम्मी, बदला हुआ लुक देखकर कहेंगे Wow

2015 में रोडीज के 12वें सीजन को जीतने के बाद रोडीज एक्स-2 का 'अल्टीमेट राउडी' का खिताब भी प्रिंस ने अपने नाम किया था. इसके बाद उन्होंने 'स्पिल्ट्सविला सीजन 8' जीता और फिर बिग बॉस सीजन 9 के विनर बनकर छा गये. वहीं युविका चौधरी की बात करें तो वह 'ओम शांति ओम' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. युविका चौधरी ने इसके अलावा ढेरों एल्बम में भी काम किया है. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com