विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2021

Video: नहीं हुआ है अरुणिता और पवनदीप का ब्रेकअप, स्नो फॉल में यूं रोमांटिक होता दिखा कपल

हालिया मिली खबरों के अनुसार, अरुणिता और पवनदीप की जोड़ी टूट गई है, दोनों का ब्रेकअप हो गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, उसे देखने के बाद यह खबरें महज अफवाह साबित होती दिख रही हैं.

Video: नहीं हुआ है अरुणिता और पवनदीप का ब्रेकअप, स्नो फॉल में यूं रोमांटिक होता दिखा कपल
वायरल हुआ अरुणिता और पवनदीप का रोमांटिक वीडियो
नई दिल्ली:

इंडियन आइडल 12 को खत्म हुए भले ही काफी समय बीत चला हो, लेकिन उसके कंटेस्टेंट को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. खासकर अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन के बारे में जानने के लिए उनके फैन्स बेहद एक्साइटेड रहते हैं. हालिया मिली खबरों के अनुसार, अरुणिता और पवनदीप की जोड़ी टूट गई है, दोनों का ब्रेकअप हो गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, उसे देखने के बाद यह खबरें महज अफवाह साबित होती दिख रही हैं.

सोशल मीडिया पर यह खबर खूब वायरल हो रही थी कि अरुणिता के पेरेंट्स की वजह से दोनों को अलग होना पड़ा है और अब दोनों एक-दूसरे के साथ कभी नहीं गाएंगे. ऐसे में अब जो वीडियो सामने आया है, उसने इस तरह की तमाम अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है. इन दिनों अरुणिता और पवनदीप, सायली कांबले और मोहमद दानिश के साथ एक इवेंट में परफॉर्म करने वैंकोवर पहुंचे हैं, जहां से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक पिक्चर क्लिक कराने के दौरान पवनदीप और अरुणिता एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए. इस वीडियो के आने के बाद यह बात तो साफ हो गई है कि दोनों के बीच सब कुछ सही है.

गौरतलब है कि अरुणिता और पवनदीप की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं और वे नहीं चाहते हैं कि ये कपल कभी अलग हो. ऐसे में जब ब्रेकअप की खबर सामने आई थी तो उनके चाहने वाले परेशान हो गए थे. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद यकीनन उन्हें राहत मिली होगी.

ये भी देखें: 700 साल पुराने किले में हो रही है कैटरीना-विक्की कौशल की शादी, जानें किले का इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arunita Kanjilal, Pawandeep Rajan, Pawandeep Rajan Arunita Kanjilal Romantic Video, Arunita Pawandeep Video, Arunita Kanjilal Video, Pawandeep Rajan Video, Arunita Pawandeep Latest Video, Arunita Kanjilal Wikipedia, Pawandeep Rajan Wikipedia, Arunita Kanjilal And Pwandeep Rajan, Indian Idol 12
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com