साल 2021 में शुरु हुआ टीवी सीरियल पांड्या स्टोरी काफी पॉपुलर है. मिडिल क्लास फैमिली की कहानी बयां करते इस सीरियल में धरा और गौतम पांड्या स्टोर को बखूबी चलाते हैं. इन दो लीड किरदारों को एक्ट्रेस शाइनी दोशी और एक्टर किंशुक महाजन चलाते हैं, जिनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. वहीं बात शाइनी दोशी की तो वह सिंपल और स्वीट हाउसवाइफ के रोल में बिल्कुल फिट बैठती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि रियल लाइफ में शाइनी के स्टाइल का कोई जवाब नहीं हैं.
टीवी सीरियल सरस्वतीचंद्र से साल 2013 में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शाइनी दोशी को सरोजनी एक नई पहल में सरोजनी सिंह के रोल के लिए काफी जाना जाता है. इसके अलावा रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

15 सितंबर 1989 में जन्मी शाइनी दोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन और डेली अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इन तस्वीरों में आप एक्ट्रेस के फैशन का अंदाजा लगा सकते हैं.

सीरियल में इंडियन आउटफिट में दिखने वाली शाइनी दोशी वेस्टर्न लुक में तस्वीर शेयर करके फैंस को ट्रीट देती हुई नजर आती हैं. इन तस्वीरों को देखकर फैंस कहेंगे कि इन्हें पहचानना काफी मुश्किल है.


गौरतलब है कि शाइनी दोशी ने 4 जनवरी 2020 को बॉयफ्रेंड लावेश खैरजानी से सगाई की थी, जिसके बाद दोनों ने मुंबई में अपने घर पर 15 जुलाई 2021 में शादी कर ली थी. वहीं दोनों की तस्वीरें एक्ट्रेस शेयर करती रहती हैं.
मंदिर जाने के लिए ट्रोल होने पर सारा: "मैं दर्शन करना जारी रखूंगी"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं