टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बेबाक अंदाज और ग्लैमरस लुक्स से फैंस को इंप्रेस करने का कोई भी मौका नहीं चूकतीं. निया सोशल मिडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. एक बार फिर सोशल मीडिया पर निया शर्मा के रक्षाबंधन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो अपने आप में बेहद खास है क्योंकि निया ने अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया. दरअसल निया ने इंस्टाग्राम पर अपनी ऑनस्क्रीन बहन क्रिस्टल डिसूजा के साथ एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दोनों एक दूसरे को राखी बांधते हुए दिखाई दे रही हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा ने एक दूसरे को बांधी राखी
'एक हजारों में मेरी बहना है' शो तो आपको याद ही होगा जिसमें निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा.ने ऑनस्क्रीन बहनों का किरदार निभाया था. उन्हीं ऑनस्क्रीन बहनों ने इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया. निया शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन पर के वीडियो शेयर किया है वीडियो में निया और क्रिस्टल एक दूसरे को टीका लगा कर राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं. राखी बांधने के बाद दोनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और एक दूसरे को गले लगाया. दोनों के इस खूबसूरत प्यार भरे रिश्ते को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. वीडियो में निया ने जहां स्काई ब्लू कलर का टॉप पहन रखा गई क्रिस्टल ने ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड टॉप पहना हुआ है. मुस्कुराते हुए दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
निया बोलीं-सारी उमर हमें संग रहना है
इंस्टाग्राम पर निया शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा, 'सारी उमर हमें संग रहना है, हमने इस लाइन को बहुत सीरियसली ले लिया है'. आपको बता दें कि, 'एक हजारों में मेरी बहना है' में क्रिस्टल और निया ने जीविका और मानवी का किरदार निभाया था. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कोई इन्हें बेस्ट सिस्टर्स फॉरएवर बता रहा है तो कोई उन्हें क्यूटेस्ट सिस्टर बता रहा है.
VIDEO: पिता रणधीर कपूर के घर के बाहर कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं करीना कपूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं