टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आए दिन उनके ग्लेमर्स फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आते हैं. निया फैन्स के बीच अपने अलग अंदाज और स्टाइल की पहचानी जाती हैं. कुछ दिनों पहले उनका नया गाना 'गरबे की रात' रिलीज हुआ था, जिसे भी काफी पसंद किया गया था. वहीं निया शर्मा (Nia Sharma) इन दिनों गोवा में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. इसी वेकेशन की कुछ फोटो उन्होंने फैन्स के साथ शेयर की है, जिसमें वो बेदह ग्लैमरस नजर आ रही हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
निया शर्मा (Nia Sharma) ने अपनी इन फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इन फोटो के आठ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'I am ‘Necessary Evi'. वहीं फोटो में उनके लुक को देखें तो उन्होंने स्किन कलर का टॉप पहना हुआ है और उनके बाल खुले हुए हैं. साथ ही फोटो में उनके चेहरे पर सूरज की किरणे भी पड़ती नजर आ रही हैं. निया की इन फोटो पर उनके फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'Looking gorgeous and most beautiful', तो किसी ने लिखा है 'आप हमेशा ही सुंदर लगती हो'.
निया शर्मा (Nia Sharma) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'काली' से अपने करियर की शुरुआत की थी. निया को टीवी पर पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल से मिली थीं. इसके बाद जी टीवी के सीरियल 'जमाई राजा' में निया ने रोशनी पटेल के किरदार को निभाया था जिससे उन्हें छोटे पर्दे पर स्टारडम हासिल हुआ था. इसके साथ ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'Twisted' में भी निया नजर आई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं