विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2021

आदित्य नारायण संग डांस कर रही थीं नेहा कक्कड़, तभी फिसला पैर और गिर पड़ीं सिंगर- देखें Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

आदित्य नारायण संग डांस कर रही थीं नेहा कक्कड़, तभी फिसला पैर और गिर पड़ीं सिंगर- देखें Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों 'आइडल सीजन 12' (Indian Idol 12) को जज करती नजर आ रही हैं. शो के सेट से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) का अब फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शो के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) संग 'दिलबर' (Dilbar Song) सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. लेकिन डांस के दौरान आदित्य नेहा को संभाल नहीं पाते हैं और वो गिर जाती हैं.

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) के इस वीडियो को सोनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के बाद नेहा कक्कड़ और आदित्य 'दिलबर' सॉन्ग पर बेहतरीन एक्सप्रेशन के साथ डांस करते हैं. सिंगर का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैन्स उनके डांस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वो बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी सिंगर हैं, जिन्हें फॉलो करने वालों की संख्या करोड़ों में है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 53.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल सीजन 12 में बतौर जज दिखाई दे रही हैं. नेहा कक्कड़ पिछले 3 सीजनों से 'इंडियन आइडल' को जज कर रही हैं. उनका हाल ही में 'मरजानेया' सॉन्ग भी रिलीज हुआ है, जिसमें नेहा की सिंगिंग और रुबिना दिलैक व अभिनव शुक्ला की केमिस्ट्री ने चार चांद लगा दिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Dance, Neha Kakkar Dance Video, Neha Kakkar And Aditya Narayan, Aditya Narayan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com